Aaj Ka Mausam: UP में आज बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट, 30 जुलाई तक मानसून रहेगा मेहरबान

Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग ने शनिवार के लिए 20 से अधिक जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक मौसम का यही रुख आगे भी रहेगा।

Newstrack :  Network
Update: 2024-07-27 02:17 GMT

Aaj Ka Mausam (Pic: Social Media)

Aaj Ka Mausam: उत्तर प्रदेश में फिर से एक्टिव हुआ मॉनसून कुछ ज्यादा ही मेहरबान हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार यूपी के अधिकांश जिलों में 30 जुलाई तक बारिश हो सकती है। वहीं, आज यानी शनिवार (27 जुलाई) को पूर्वी से ज्यादा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में अलग- अलग जगहों पर मेघ गर्जन और वज्रपात की अधिक आशंका जताई है।

यूपी के 20 से ज्यादा जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने शनिवार के लिए 20 से अधिक जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक मौसम का यही रुख आगे भी रहेगा। कई इलाकों में भारी बारिश के भी आसार हैं, पर ज्यादातर इलाकों में छिटपुट या मध्यम बारिश हो सकती है। बता दें कि मौसम विभाग ने पहले ही यूपी में बारिश का पूर्वानुमान जारी कर दिया था। जिसके अनुसार शनिवार को को भी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश होगी। मानसून के फिर से एक्टिव होने के कारण उत्तर प्रदेश में फिलहाल बारिश का दौर जारी रहेगा। 

यूपी के इन जिलों भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, संतरविदासनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में भारी बारिश के आसार हैं।

लखनऊ में कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज यानी शनिवार को अधिकतम तापमान 37.16 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। वहीं न्यूनतम तापमान 30.93 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मौसम विज्ञान विभाग के मुातबिक आज दिन भर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।  

नोएडा और गाजियाबाद में कितना रहेगा तापमान?

नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री रह सकता है। गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री रह सकता है। 

Tags:    

Similar News