Aaj Ka Mausam: यूपी में जमकर बरसेंगे बदरा, कड़केगी बिजली, 30 से अधिक जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: उत्तर प्रदेश में मानसून मेहरबान रहेगा। पिछले दिनों से हो रही बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग ने प्रदेश के 30 से अधिक जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Newstrack :  Network
Update: 2024-08-08 02:12 GMT

Aaj Ka Mausam (Pic: Social Media)

Aaj Ka Mausam: उत्तर प्रदेश में मानसून मेहरबान है। धीमा पड़ा मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ चुका है। उत्तर प्रदेश में कल यानी बुधवार को जमकर बारिश हुई। राजधानी लखनऊ समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकतर जिलों में मानसून की बारिश हुई। प्रदेश में मौसम सुहावना बना रहा। बढ़ती उमस से लोगों को राहत मिली। प्रदेश में बारिश का सिलसिला फिलहाल जारी रहेगा। आज प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी भाग में गरज चमक के साथ बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बारिश हो सकती है। प्रदेश के 30 से अधिक जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक आज 8 अगस्त को यूपी के कई जिलों में बारिश होने की आशंका है। कुछ जगहों पर गरज के साथ छींटे भी पड़ सकती हैं। साथ ही रिपोर्ट में कई जगहों पर भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है। प्रदेश के 30 से अधिक जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के बांदा, कौशांबी, प्रयागराज, चित्रकूट, फतेहपुर, सोनभद्र, सीतापुर, हरदोई, फरूखाबाद, बागपत, मेरठ, ग़ाज़ियाबाद, हापुड, गौतम बुद्ध नगर, बुलन्दशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, मिर्ज़ापुर, लखीमपुर खीरी, अमरोहा, बरेली, पीलीभीत, जालौन,मुरादाबाद रामपुर, हमीरपुर, महोबा, झाँसी, ललितपुर सहित 30 से अधिक जिलों में बारिश होने की आशंका है। 

लखनऊ में कैसा रहेगा मौसम

राजधानी लखनऊ में पिछले दो दिन बारिश हुई। आज सुबह से ही बादल छाए हैं। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार लखनऊ में भी बारिश की आशंका है। मानसून का सिलसिला राजधानी में जारी रहेगा। इसके साथ ही मौसम विभाग ने 8 और 9 अगस्त को प्रदेश के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। लखनऊ का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका है। बारिश होने से तापमान में गिरवाट आई है। लोगों को उमस से राहत मिली है।

Tags:    

Similar News