Moradabad News: सहारनपुर सांसद इमरान मसूद ने मुरादाबाद में घायल छात्राओं का हाल जाना

Moradabad News: मुरादाबाद में आज सहारनपुर से कांग्रेस के लोकसभा सांसद इमरान मसूद ने सिविल लाइन स्थित विवेकानंद अस्पताल पहुंचकर दुर्घटना में घायल स्कूली छात्राओं का हालचाल जाना।;

Report :  Sudhir Goyal
Update:2025-02-12 21:47 IST
Moradabad News

Saharanpur MP Imran Masood enquired about condition of injured girl students(Photo: Social Media)

  • whatsapp icon

Moradabad News: मुरादाबाद में आज सहारनपुर से कांग्रेस के लोकसभा सांसद इमरान मसूद ने सिविल लाइन स्थित विवेकानंद अस्पताल पहुंचकर दुर्घटना में घायल स्कूली छात्राओं का हालचाल जाना। शाम को मुरादाबाद पहुंचे सांसद इमरान मसूद ने उन छात्राओं से मुलाकात की, जो हाल ही में तेज़ रफ्तार कार की चपेट में आकर घायल हो गई थीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और इसे संसद में भी उठाया गया है।

डॉक्टरों से ली जानकारी, हर संभव मदद का आश्वासन

सांसद ने घायल छात्राओं का इलाज कर रहे डॉक्टरों से उनकी स्थिति की जानकारी ली। डॉक्टरों की टीम ने बताया कि छात्राओं की हालत में अब सुधार हो रहा है, हालांकि एक छात्रा, जिसकी स्थिति ज्यादा नाजुक थी, उसका इलाज दिल्ली के एक अस्पताल में चल रहा है और उसकी हालत भी स्थिर बताई जा रही है।

लोकसभा सांसद इमरान मसूद

इसके बाद इमरान मसूद ने अस्पताल में भर्ती एक छात्रा के पिता मनोज बंसल से मुलाकात की और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि यदि ज़रूरत पड़ी तो घायल छात्राओं को दिल्ली के AIIMS में इलाज के लिए भी भेजा जाएगा।

प्रियंका गांधी के निर्देश पर पहुंचे सांसद

इमरान मसूद ने बताया कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देश पर वे घायल छात्राओं का हालचाल लेने पहुंचे हैं। उन्होंने कहा, "लोकसभा सत्र चलने की वजह से मुझे आने में दो दिन की देरी हुई, लेकिन कांग्रेस पूरी तरह से पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और हम छात्राओं के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

लोकसभा सांसद इमरान मसूद

कैसे हुआ हादसा?

मुरादाबाद के थाना सिविल लाइन क्षेत्र में रामगंगा विहार आनंदम कॉलोनी के सामने शुक्रवार को एक बलेरो कार सवार रहीस जादू ने रील बनाने के चक्कर में तेज़ रफ्तार गाड़ी से 6 स्कूली छात्राओं को कुचल दिया। हादसे के वक्त कार की रफ्तार 100 किमी/घंटे से भी अधिक थी। सभी छात्राओं को विवेकानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि एक गंभीर रूप से घायल छात्रा को इलाज के लिए दिल्ली रेफर किया गया।

Tags:    

Similar News