Aaj ka Mausam : यूपी में फिर पारा पहुंचा आसमान पर, प्रयागराज सबसे अधिक गर्म रहने का अनुमान

Aaj Ka Mausam 30 April 2024: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। गर्मी में प्रतिदिन बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। अप्रैल माह की शुरुआत से ही भीषण गर्मी पड़ रही है, अभी कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

Written By :  Rajnish Verma
Update: 2024-04-30 01:36 GMT
सांकेतिक तस्वीर (Photo - Social Media)

Aaj Ka Mausam 30 April 2024: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। गर्मी में प्रतिदिन बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। अप्रैल माह की शुरुआत से ही भीषण गर्मी पड़ रही है, अभी कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। हालांकि इस बीच मौसम विभाग ने सूबे के कई जिलों में हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया है, जो आगे भी जारी रहने का अनुमान है। इसके साथ ही सूबे में 25 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार गर्म हवाएं चल सकती हैं। ऐसे में अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।

मौसम विज्ञान विभाग लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि सूबे में राजधानी लखनऊ सहित आस-पास के क्षेत्र में मौसम साफ रहने का अनुमान है। तेज धूप के कारण तापमान में बढ़ने की संभावना है। लखनऊ में आज (30 April 2024) को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने का अनुमान है। बीते दिन 41.6 डिग्री से अधिक तापमान दर्ज किया गया है। 

प्रयागराज में सबसे अधिक तापमान दर्ज किए जाने अनुमान

सूबे में 44.2 डिग्री के साथ प्रयागराज में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया जा सकता है। वाराणसी, सुलतानपुर, बस्ती, झांसी, हमीरपुर, आगरा, कानपुर, हरदोई, इटावा, गोरखपुर, लखीमपुर खीरी, अयोध्या और फतेहगढ़ में 43 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान दर्ज किए जाने का अनुमान है। वहीं, मुजफ्फरनगर और मेरठ में सबसे कम 36 डिग्री तापमान दर्ज किए जाने का अनुमान है।

हीटवेव के कारण बढ़ा हीटस्ट्रोक का खतरा

प्रदेश में हीटवेव के कारण वातावरण की नमी में काफी कमी महसूस गई है। नमी कम होने से हीटस्ट्रोक का खतरा बढ़ने की संभावना अधिक हो जाती है। ऐसे में सूरज की तपिश में ज्यादा सम्पर्क में न रहें। मौसम विभाग ने भी हीटवेव से बचने के लिए अलर्ट जारी किया। हीटवेव को देखते हुए हमें अपने स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। शरीर में पानी की कमी न हो, इसलिए हमें पानी पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अभी फिलहाल गर्म हवाओं से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। अगले 48 घंटों में हीटवेव का असर और ज्यादा देखने को मिल सकता है।  

Tags:    

Similar News