AAP News: आप ने जारी की अयोध्या प्रांत की कार्यकारिणी सूची, नई टीम में सात उपाध्यक्ष और सात सचिव शामिल

AAP News: हर्ष प्रताप सिंह, नूर सिद्दीकी, दीपक पटेल, शादाब राइन, सोमनाथ पाल, हरीश चैधरी, रोहित श्रीवास्तव को बनाया गया उपाध्यक्ष।

Update:2023-06-26 23:54 IST
दिल्ली के मुख्यमंत्री 'आप' के चीफ अरविंद केजरीवाल: Photo- Social Media

AAP News: आम आदमी पार्टी अब यूपी में अपने संगठन को मजबूत करने में जुट गई है। आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह की स्वीकृति से अयोध्या प्रांत अध्यक्ष अनिल रावत राजवंशी ने प्रांत कार्यकारिणी घोषित की है, जिसमें सात उपाध्यक्ष, सात सचिव और एक कोषाध्यक्ष को शामिल है।

घोषित कार्यकारिणी-

उपाध्यक्ष-हर्ष प्रताप सिंह, नूर सिद्दीकी, दीपक पटेल, शादाब राइन, सोमनाथ पाल, हरीश चैधरी, रोहित श्रीवास्तव।

कोषाध्यक्ष- रामप्रसाद प्रेमी

सचिव-वलीम खान, भारत राज योगी, शिव कुमार सिंह चैहान, रश्मि पांडे, नोमान अहमद, उमेश यादव, दुर्गा प्रसाद और प्रदीप सिंह वर्मा कों सदस्य बनाया गया है।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह, दिनेश पटेल, प्रदेश मीडिया प्रभारी महेंद्र सिंह, सरबजीत सिंह मक्कड़, राजेश यादव, इंजीनियर इमरान लतीफ, विनय पटेल, वैभव जायसवाल, वंशराज दुबे ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं।

आम आदमी पार्टी यूपी में अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी

2024 में लोकसभा का चुनाव होने वाला है। इसी को देखते हुए आम आदमी पार्टी यूपी में अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी है। कुछ दिन पहले आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने राजधानी में प्रेस कांफ्रेंस कर यूपी की योगी सरकार और केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा था। आप की अभी देश में दिल्ली और पंजाब में सरकार है। आप अब अपने संगठन को यूपी में मजबूती देने में जुटी है। सूत्रों की मानें तो आने वाले समय में यूपी में संगठन का विस्तार करने की चर्चाएं हैं।

Tags:    

Similar News