अजय लल्लू पर बड़ी खबर: पता चल गई लोकेशन, जानें- पुलिस गिरफ्त से अब कहां

एडीजी कानपुर जोन जय नारायण सिंह ने ब्यान जारी कर बताया कि अजय लालू को प्रशासन सुरक्षित ढंग से लखनऊ पहुंचा रहा है। उन्हें बांदा के रास्ते लखनऊ लाया जा रहा।

Update: 2020-12-26 17:59 GMT

लखनऊ: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ललितपुर पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद से लापता थे, जिसे लेकर कांग्रेस ने योगी सरकार से सवाल किया था कि बताया जाए कि अजय लल्लू को कहाँ है और उनकी क्या लोकेशन हैं। वहीं अब मामले में एडीजी कानपुर जोन बयान जारी कर बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को जौनपुर से लखनऊ भेजा गया है। फ़िलहाल वे रास्ते में हैं और कुछ समय में राजधानी पहुँच जाएंगे।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय लालू की गिरफ्तारी के बाद लखनऊ रवानगी

उत्तर प्रदेश सरकार की गौशालाओं में गायों की मौत को लेकर योगी सरकार को घेरने वाले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का जौनपुर पुलिस ने शनिवार को हिरासत में ले लिया था। जिसके बाद कांग्रेस ने आरोप लगाया कि उनकी कोई लोकेशन नहीं मिल पाई है। ललितपुर पुलिस और उत्तर प्रदेश पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी कोई जानकारी देने को तैयार नहीं हैं। अध्यक्ष के बारे में सरकार के अधिकारी भी कुछ बता नहीं रहे हैं।



अजय लल्लू को बांदा के रास्ते लखनऊ लाया जा रहा

हालाँकि अब एडीजी कानपुर जोन जय नारायण सिंह ने ब्यान जारी कर बताया कि अजय लालू को प्रशासन सुरक्षित ढंग से लखनऊ पहुंचा रहा है। उन्हें बांदा के रास्ते लखनऊ लाया जा रहा। बयान जारी होने तक उनका लोकेशन घाटमपुर रहा। बताया गया कि उन्हें हमीरपुर क्रॉस कर लिया है। वहीं पुलिस ने ये भी जानकारी दी कि अजय लल्लू को सीओ स्तर के अधिकारी की सुरक्षा में वापस लाया जा रहा है।

ये भी पढ़ेंः लापता अजय लल्लू: पुलिस गिरफ्त में गायब प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस का योगी से सवाल

इसके पहले कांग्रेस के प्रदेश प्रशासन प्रभारी सिद्धार्थ प्रिय श्रीवास्तव ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के लापता होने को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठाया था। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पूछा है कि वह बताएं कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को कहां रखा गया है, उनकी लोकेशन क्या है?



योगी सरकार से कांग्रेस का सवाल, प्रदेश अध्यक्ष को कहां रखा है, लोकेशन बताएं?

Newstrack.com से बातचीत में कांग्रेसी नेता ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू से घबराई हुई है। गौशालाओं में गायों की बेदर्दी से हो रही मौत और कुछ गायों को जिंदा हालात में भी दफनाए जाने का मामला उजागर करने वाले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को पहले तो योगी सरकार ने पदयात्रा से रोका और अब उन्हें गायब कर दिया गया है।

ये भी पढ़ेंः किसानों के समर्थन और कृषि कानूनों के विरोध में इस बड़े नेता ने NDA से तोड़ा नाता

योगी सरकार की तानाशाही का हाल यह है कि लोकतांत्रिक तरीके से राजनीतिक दलों को विरोध प्रदर्शन भी करने से रोका जा रहा है। दूसरे राजनेताओं को पुलिस प्रशासन की मदद से गायब किया जा रहा है। इससे पहले भी योगी सरकार ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को महीनों तक जेल में बंद रखा था। योगी सरकार के आगे जब कांग्रेस कार्यकर्ता और अध्यक्ष नहीं झुक रहे हैं तो अब यह सरकार अपराधियों की तरह व्यवहार कर रही है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News