औरंगाबाद में हो रहा है आयोजित एडवांटेज महाराष्ट्र एक्सपो 2020

Update: 2020-01-07 08:48 GMT

मुख्यमंत्री करेंगे एडवांटेज महाराष्ट्र एक्सपो 2020 का उद्द्घाटन

औरंगाबाद, 7 जनवरी। मराठवाड़ एसोसिएशन ऑफ़ स्माल स्केल इंडस्ट्रीज एन्ड एग्रीकल्चर (MASSIA) औरंगाबाद में 9 जनवरी से 12 जनवरी के मध्य एडवांटेज महाराष्ट्र एक्सपो 2020 का आयोजन कर रहा है। एक्सपो का उद्द्घाटन महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे करेंगे। जबकि एक्सपो का समापन केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी करेंगे। नितिन गडकरी परिवहन, राजमार्ग एवं शिपिंग मंत्रालय के साथ साथ सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (MSME) मंत्रालय भी संभल रहे हैं। एडवांटेज महाराष्ट्र एक्सपो 2020 की दृष्टि से देखा जाय तो सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग देश के सम्पूर्ण उद्यम जगत की धुरी होते हैं। और इनको बढ़ावा दिए बिना उद्योगों एवं उद्यमों का विकास संभव नहीं है।

आयोजकों से Newstrack ने की बात

एडवांटेज महाराष्ट्र एक्सपो 2020 के संयोजक सुनील किर्डक ने Newstrack से एक लम्बी बातचीत करते हुए, एक्सपो के बारे में विस्तृत जानकारी दी। एडवांटेज महाराष्ट्र एक्सपो 2020, मराठवाड़ एसोसिएशन ऑफ़ स्माल स्केल इंडस्ट्रीज एन्ड एग्रीकल्चर द्वारा आयोजित सातवां एक्सपो है। यह एक्सपो महाराष्ट्र की क्षेत्रीय औद्योगिक क्षमता का प्रदर्शन करेगा। एक्सपो में विभिन्न कंपनियों द्वारा अपने उत्पादों एवं सेवाओं को प्रदर्शित करने के लिए लगभग 445 स्टाल लगाए जाएंगे

मराठवाड़ के औद्योगिक विकास के लिए

इस चार दिवसीय आयोजन के दौरान उद्योग जगत से समबन्धित विभिन्न सेमिनार एवं कॉन्फ्रेन्सेस का भी आयोजन किया जाएगा। MASSIA मराठवाड़ क्षेत्र के सबसे बड़े उद्योग संघों में से एक है और यह लगातार महाराष्ट्र की क्षेत्रीय औद्योगिक क्षमता के संवर्धन हेतु कार्य कर रहा है। संगठन कॉर्पोरेट, ट्रेड एवं सर्विसेज के अतिरिक्त MSME उद्यमों को बढ़ावा देने के प्रतिबद्ध है।

औरंगाबाद के गरवारे स्टेडियम में होगा आयोजन : नितिन गड़करी करेंगे समापन

औरंगाबाद के गरवारे स्टेडियम में यह चार दिवसीय औद्योगिक प्रदर्शन चलेगा। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी के आलावा और भी बहुत सी नामचीन हस्तियां विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। एक्सपो में मशीन टूल्स, कम्पोनेंट्स, ऑटोमेशन, एनर्जी, एग्री फ़ूड प्रोसेसिंग, ट्रेडिंग, इंफ़्रास्ट्रक्चर, सर्विसेज, एनजीओ एवं अकादमिक क्षेत्र के उद्यमिओं को प्रतिभागिता एवं प्रदर्शन देखने के लिए आमंत्रित किया गया है।

Tags:    

Similar News