आगरा में 15 साल पुरानी गाड़ियां होंगी जब्त, मंडलायुक्त ने जारी किए आदेश

राजधानी दिल्ली की तर्ज पर आगरा में भी १५ साल पुराने वाहन पर शिकंजा कसने की तैयारी है। आरटीओ और पुलिस द्वारा अभियान का श्रीगणेश बुधवार से पूरे शहर में किया जाएगा। इससे पुराने वाहन चालकों में खलबली मची हुई है।

Update: 2021-03-23 18:06 GMT
स्मार्ट सिटी में 15 साल पुरानी गाड़ियां होंगी जब्त, मंडलायुक्त ने जारी किए आदेश

आगरा: राजधानी दिल्ली की तर्ज पर आगरा में भी १५ साल पुराने वाहन पर शिकंजा कसने की तैयारी है। आरटीओ और पुलिस द्वारा अभियान का श्रीगणेश बुधवार से पूरे शहर में किया जाएगा। इससे पुराने वाहन चालकों में खलबली मची हुई है।

स्मार्ट सिटी की बैठक

शहर के स्मार्ट होते ही संबंधित विभागों द्वारा स्मार्ट घोषणाएं भी होने लगी हैं। इसी प्रकार के एक आदेश मंडल आयुक्त ने स्मार्ट सिटी की बैठक में दिए हैं। पहले जन सुुरक्षा के लिए हेलमेट अभियान चलाया। न चलाने वालों से भारी मात्रा में राजस्व भी वसूला गया। यही वजह है कि तकरीबन हर दो पहिया वाहन चालक के सिर पर हेलमेट नजर आ रहा है।

ये भी पढ़ें : गोमती रिवरफ्रंट घोटाला: रूप सिंह यादव के खिलाफ मुकदमा चलाने की इजाजत

पुलिस विभाग का एक और प्रयोग

बात यहीं तक नहीं रुकी, अब तो दो पहिया वाहन चालक के पीछे बैठने वाले के लिए हेलमेट जरूरी कर दिया गया है। अभियान को आगे बढ़ाते हुए आरटीओ और पुलिस विभाग एक और प्रयोग करने जा रहे हैं। इन विभागों की नजर अब ऐसे वाहनों को तलाशेंगी जिनकी उम्र १५ साल पार कर गई है। ऐसे वाहनों को स्मार्ट सिटी में चलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सरकारी विभागों के फरमान को न मानने वालों के वाहन जब्त किए जाएंगे। अभियान की शुरुआत बुधवार से की जाएगी।

रिपोर्ट - प्रवीन शर्मा

ये भी पढ़ें : झांसी: बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने ट्रेन में किया बवाल, ननों पर किया हमला

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News