Agra Nagar Nigam Ward No.34: आगरा नगर निगम के वार्ड संख्या 34 भोगीपुरा के पार्षद आशीष पराशर, पाँच साल में बारह करोड़ रूपये के काम कराये

Agra Nagar Nigam Ward No.34 Parshad: पार्षद आशीष पराशर ने बताया कि नगर निगम से विकास के सभी कार्य करा दिए गए हैं। जो रह गए हैं उनको जल्द ही पूरा कराने की कोशिस जारी है।

Report :  Rahul Singh
Update: 2022-10-14 13:22 GMT

आगरा नगर निगम के वार्ड संख्या 34 भोगीपुरा के पार्षद 

Agra Nagar Nigam Ward No.34 Parshad: आपको बताते हैं आगरा के वार्ड 34 भोगीपुरा के हालात... भाजपा के आशीष पराशर है इस वार्ड से पार्षद। इलाके में कुछ जगहों पर नाली, खडंजे का निर्माण नही हो पाया है। पार्षद आशीष पराशर के प्रयास से 5 साल में कराये गए है करीब 12 करोड़ रूपये के विकास कार्य। उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव की तिथियां घोषित होना बाकी है। पार्षदों ने लगभग 5 साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है। इन पांच सालों में वार्ड में कितना विकास हुआ है, वार्ड को चमन बनाने में पार्षदों ने कितना प्रयास किया, नगर निगम से कितनी मदद मिली है,वार्ड के हालात कैसे हैं, आपको बताएंगे वार्ड 34 भोगीपुरा की रिपोर्ट में।

उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव की तिथियां घोषित होना बाकी है। राजनीतिक दलों ने निकाय चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। आगरा नगर निगम के 100 वार्डों में नए पार्षदों का कार्यकाल शुरू होना है। ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी हो जाता है की 5 साल में मौजूदा पार्षद ने क्या काम किए ? नगर निगम सदन में जनहित से जुड़े कितने मुद्दे उठाए। आपको बताते है वार्ड नंबर 34 भोगीपुरा के बारे में ।वार्ड में कई रिहायशी कॉलोनियां बनी हुई है। वार्ड में वोटरों की संख्या करीब 13 हजार है। वार्ड से आशीष शर्मा भाजपा के पार्षद है। 5 साल में वार्ड 34 के रिहायशी इलाकों में नाली, खड़ंजा की हालत ठीक है। लेकिन कुछ रिहायशी इलाकों में सड़कों का निर्माण होना बाकी रह गया है।

पार्षद ने 5 साल में कराये है 12 करोड़ रुपये के विकास कार्य

पहली बार चुनाव जीतकर नगर निगम सदन में पहुंचे पार्षद आशीष पराशर ने 5 साल की अपने कार्यकाल में 12 करोड रुपए के विकास कार्य कराए हैं। नाली खड़ंजा को ठीक कराया है। 45 लाख रूपये के बजट से भोगीपुरा से पुष्पांजलि मार्केट तक सड़क बनवाई है। 7 करोड़ रुपये के बजट से मल्ल का चबूतरा में विधुत शवदाहगृह का निर्माण कराया है। शिवजी नगर में 35 लाख रुपये के बजट से नाला निर्माण करवाया है। साकेत कॉलोनी में 25 लाख रूपये के बजट से सीवर लाइन का निर्माण करवाया है। जगह जगह जल निकासी की व्यवस्था भी करवाई है।

पार्षद आशीष पराशर ने बताया कि नगर निगम से विकास के सभी कार्य करा दिए गए हैं। नमक की मंडी में कुछ रिहायशी इलाके ऐसे हैं जहां पर अभी सड़क और नाली खड़ंजा का निर्माण नहीं हो पाया है। जल्दी ही इन विकास कार्यों को भी पूरा कराया जाएगा 

Tags:    

Similar News