Agra Nagar Nigam Ward No.36: आगरा जगजीत नगर वार्ड की पार्षद संतोषी शर्मा, पाँच साल में कराये गये साढ़े दस करोड़ के विकास के कार्य

Agra Nagar Nigam Ward No.36 Parshad: कई स्थानों पर जल निकासी की पर्याप्त समस्या नहीं है। इस वजह से इलाके में जलभराव हो जाता है। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

Report :  Rahul Singh
Update: 2022-10-12 13:30 GMT

आगरा नगर निगम के वार्ड संख्या 36 जगजीत नगर की पार्षद संतोषी शर्मा

Agra Nagar Nigam Ward No.36 Parshad: उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव की तिथियां घोषित होना बाकी है। पार्षदों ने लगभग 5 साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है। इन पांच सालों में वार्ड में कितना विकास हुआ है, वार्ड को चमन बनाने में पार्षदों ने कितना प्रयास किया, नगर निगम से कितनी मदद मिली ह, वार्ड के हालात कैसे हैं, आपको बताएंगे वार्ड 36 की रिपोर्ट में...

उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव की तिथियां घोषित होना बाकी है । राजनीतिक दलों ने निकाय चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। आगरा नगर निगम के 100 वार्डों में नए पार्षदों का कार्यकाल शुरू होना है । ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी हो जाता है की 5 साल में मौजूदा पार्षद ने क्या काम किए ? नगर निगम सदन में जनहित से जुड़े कितने मुद्दे उठाए। आपको बताते है जगजीत नगर के वार्ड नंबर 36 के बारे में। नए परिसीमन के बाद वार्ड संख्या बदल गई है। वार्ड को नया नम्बर मिल चुका है। वार्ड में कई रिहायशी कॉलोनियां बनी हुई है। आबादी भी करीब 15 हजार है। वार्ड से संतोषी शर्मा निर्दलीय पार्षद है। 5 साल में वार्ड 36 के रिहायशी इलाकों में कुछ स्थानों पर तो नाली , खड़ंजा की हाल ठीक है। लेकिन कई रिहायशी इलाकों में लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं ।

पार्षद पति मनोज शर्मा ने बताया कि कई स्थानों पर जल निकासी की पर्याप्त समस्या नहीं है। इस वजह से इलाके में जलभराव हो जाता है। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। पार्षद पति ने बताया कि 5 साल के कार्यकाल में वह करीब साडे 10 करोड़ रूपये के काम करा चुके हैं। इस बजट से रिहायशी इलाकों में नाली बनवाई गई है। खड़ंजा का निर्माण कराया गया है। विद्युत लाइट लगवाई गई हैं। विकास से संबंधित कार्य किए गए हैं ।

संतोषी शर्मा इस वार्ड से पार्षद हैं। इलाके में सीवर, पेयजल के साथ जलभराव की विकट समस्या है। पार्षद के प्रयास से 5 साल में कराये गए है साढ़े 10 करोड़ रूपये के विकास कार्य हुए। 

Tags:    

Similar News