Agra Nagar Nigam Ward No.80: आगरा नगर निगम के वार्ड संख्या 80 जटपुरा के पार्षद शरद चौहान, ओपन जिम व मिनी जंगल बना आकर्षण का केंद्र

Agra Nagar Nigam Ward No.80 Parshad: भाजपा पार्षद चौहान ने बताया कि इलाके में विकास की रफ्तार तो ठीक है। लेकिन पेयजल की लाइन काफी पुरानी होने के कारण क्षतिग्रस्त हो जाती है।

Report :  Rahul Singh
Update: 2022-10-14 13:25 GMT

आगरा नगर निगम के वार्ड संख्या 80 जटपुरा के पार्षद शरद चौहान

Agra Nagar Nigam Ward No.80 Parshad: आपको बताते हैं आगरा के वार्ड 80 जटपुरा के हालात... भाजपा के शरद चौहान है इस वार्ड से पार्षद। इलाके में पेयजल लाइन की मरम्मत और सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की है जरूरत। पार्षद के प्रयास से 5 साल में कराये गए है करीब 8 करोड़ रुपये के विकास कार्य। ओपन जिम और मिनी जंगल बना है लोगों के आकर्षण का केंद्र। उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव की तिथियां घोषित होना बाकी है। पार्षदों ने लगभग 5 साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है। इन पांच सालों में वार्ड में कितना विकास हुआ है, वार्ड को चमन बनाने में पार्षदों ने कितना प्रयास किया, नगर निगम से कितनी मदद मिली है, वार्ड के हालात कैसे है , आपको बताएंगे वार्ड 80 जटपुरा की रिपोर्ट में।

उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव की तिथियां घोषित होना बाकी है। राजनीतिक दलों ने निकाय चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। आगरा नगर निगम के 100 वार्डों में नए पार्षदों का कार्यकाल शुरू होना है। ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी हो जाता है की 5 साल में मौजूदा पार्षद ने क्या काम किए? नगर निगम सदन में जनहित से जुड़े कितने मुद्दे उठाए। आपको बताते है लोहामंडी जटपुरा के वार्ड नंबर 80 के बारे में।

वार्ड में कई रिहायशी कॉलोनियां बनी हुई है। मालवीय कुंज की रिफ्यूजी कालोनी भी इसी वार्ड में है। वार्ड में वोटरों की संख्या करीब 17 हजार है। वार्ड से शरद चौहान भाजपा के पार्षद है। 5 साल में वार्ड 80 के रिहायशी इलाकों में नाली, खड़ंजा की हालत ठीक है। लेकिन कई रिहायशी इलाकों में पेयजल की लाइन पुरानी होने की वजह से लोगों को पीने की पानी की परेशानी उठानी पड़ती है। कुछ जगहों पर सफाई कर्मचारियों की संख्या कम है। इस वजह से गंदगी के हालात भी बने रहते हैं।

पार्षद ने 5 साल में कराये है 8 करोड़ रुपये के विकास कार्य ।

पहली बार चुनाव जीतकर नगर निगम सदन में पहुंचे पार्षद शरद चौहान ने 5 साल के अपने कार्यकाल में 8 करोड रुपए के विकास कार्य कराए हैं। नाली खड़ंजा को ठीक कराया है। जल निकासी की व्यवस्था भी करवाई है। मालवीय कुंज कॉलोनी के पार्क में 14 लाख रुपए की लागत से ओपन जिम बनवाया है। जिम की खास बात यह है कि इसमें बच्चों के लिए अलग महिलाओं के लिए अलग , बुजुर्गों के लिए अलग और युवाओं के लिए अलग मशीनें लगाई गई हैं। इसके अलावा पार्क में एक मिनी जंगल भी बनाया गया है। मिनी जंगल बनाने के पीछे उद्देश्य है कि लोगों को शुद्ध ऑक्सीजन मिल पाए।

सफाई कर्मियों की समस्या और खराब पेयजल लाइन की परेशानी से जूझ रहे हैं वार्ड के लोग

भाजपा पार्षद चौहान ने बताया कि इलाके में विकास की रफ्तार तो ठीक है। लेकिन पेयजल की लाइन काफी पुरानी हो चुकी है। इस वजह से पाइप लाइन जब तब क्षतिग्रस्त हो जाती है। लोगों को पीने के पानी की परेशानी उठानी पड़ती है। शरद चौहान ने कहा कि नई पाइप लाइन डलने के बाद लोगों की समस्या खत्म हो जाएगी। शरद चौहान ने यह भी बताया कि नगर निगम में सफाई कर्मचारियों की काफी कमी है। इस वजह से कुछ रिहायशी इलाकों में नियमित सफाई नहीं हो पाती है और कूड़ा करकट पड़ा रह जाता है। शरद चौहान ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ जाने के बाद इस समस्या से निदान मिल जाएगा ।

Tags:    

Similar News