Agra News : ताजमहल पर बंदरों का आतंक, विदेशी महिला पर्यटक के काटे पैर

Agra News: बंदर के हमले से महिला पर्यटक दहशत में नजर आई। आगरा के ताजमहल में बंदरों के आतंक के आगे हर कोई मानो बेबस हो चुका है।

Report :  Rahul Singh
Update: 2022-09-19 08:11 GMT

विदेशी महिला पर्यटक के काटे पैर (photo: social media ) 

Agra News: ताजमहल पर बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बंदरों से निपटने के लिए अधिकारियों को कोई उपाय नहीं सूझ रहा। सोमवार सुबह ताजमहल का दीदार करने आई स्पेनिश महिला पर्यटक पर बंदर ने हमला कर दिया। बंदर ने महिला पर्यटक के पैर में काट लिया । महिला के पैर से खून निकलने लगा। ये देख मौके पर मौजूद लोगों ने महिला पर्यटक को फर्स्ट एड दी। खून के बहाव को कम करने के लिए महिला पर्यटक के पैर में पट्टी बांधी। घायल हालत में महिला ताजमहल से रवाना हुई।

बंदर के हमले से महिला पर्यटक दहशत में नजर आई। आगरा के ताजमहल में बंदरों के आतंक के आगे हर कोई मानो बेबस हो चुका है। बंदरों को ताजमहल से भगाने के लिए एएसआई के कर्मचारियों की ड्यूटी तक लगा दी गई है लेकिन बंदरों की समस्या दूर नहीं हो पा रही है। अभी कुछ दिन पहले पर्यटकों ने तमिलनाडु से आए पर्यटक शाहीन रशीद की पीठ में बन्दर ने काट खाया था। इसके अलावा भी बंदर कई पर्यटकों को अपना शिकार बना चुके हैं। बंदर जब तक एएसआई कर्मचारियों पर भी हमला कर देते हैं।

बंदरों की समस्या बहुत गंभीर

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के अधीक्षण पुरातत्वविद ने बताया कि बंदरों की समस्या बहुत गंभीर है। पर्यटकों के आने से पहले एएसआई के कर्मचारी ताजमहल परिसर से बंदरों को भगाने का प्रयास करते हैं लेकिन बंदर कर्मचारियों पर भी हमलावर हो जाते हैं। अधीक्षण पुरातत्वविद ने बताया कि पर्यटकों की सुविधा के लिए ताजमहल में जगह-जगह बंदरों से सावधान रहने के बोर्ड भी लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि लोगों से सुझाव भी मांगे गए हैं। बंदरों को ताज परिसर से हटाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Tags:    

Similar News