Agra News: 5 से 15 अगस्त तक ताजमहल समेत आठ ऐतिहासिक इमारतों में फ्री रहेगी पर्यटकों की एंट्री

Agra: आगरा में 5 से 15 अगस्त तक ताजमहल समेत 8 ऐतिहासिक इमारतों में पर्यटकों की एंट्री फ्री रहेगी। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत यह फैसला लिया गया है।

Report :  Rahul Singh
Update: 2022-08-04 12:03 GMT

ताजमहल। (Social Media)

Agra: आगरा में 5 से 15 अगस्त तक ताजमहल समेत 8 ऐतिहासिक इमारतों में पर्यटकों की एंट्री फ्री रहेगी। जिसमें ताजमहल , आगरा किला, फतेहपुर सीकरी ,सिकंदरा, एत्माद्दौला, मरियम टॉम्ब , रामबाग शामिल हैं। यहां आने वाले सैलानियों से टिकट नहीं ली जाएगी। 11 दिन तक उन्हें स्मारकों में फ्री एंट्री दी जाएगी।

2 अगस्त से 15 अगस्त तक ऐतिहासिक इमारतों पर चलाया जा रहा स्वच्छता अभियान

आजादी के अमृत महोत्सव (Azadi Ka Amrit Mahotsav) के तहत यह फैसला लिया गया है। अमृत महोत्सव (Azadi Ka Amrit Mahotsav) के तहत भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (Archaeological Survey of India Department) द्वारा ऐतिहासिक इमारतों पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। 2 अगस्त से 15 अगस्त तक ऐतिहासिक इमारतों पर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। 4 स्मारकों पर तिरंगा लाइटिंग की जाएगी। जबकि 15 अगस्त को आगरा किला और फतेहपुर सीकरी पर 50 फीट लंबा तिरंगा फहराया जाएगा। दोनों ऐतिहासिक इमारतों पर यह तिरंगा हमेशा के लिए लगाया जा रहा है। 50 फीट लंबा तिरंगा हमेशा दोनों ऐतिहासिक इमारतों पर फहरता हुआ नजर आएगा।

ताजमहल समेत आठ ऐतिहासिक इमारतों में फ्री एंट्री: एएसआई

अधीक्षण पुरातत्वविद एएसआई डॉक्टर राजकुमार पटेल (Superintending Archaeologist ASI Dr Rajkumar Patel) ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान आगरा भ्रमण पर आने वाले पर्यटकों को 5 अगस्त से 15 अगस्त तक ताजमहल समेत आठ ऐतिहासिक इमारतों में फ्री एंट्री दी जाएगी । 

Tags:    

Similar News