Agra: कैंट रेलवे स्टेशन पर मिलेगी रागी, मक्का, बाजरा, ज्वार की नमकीन, मिलेट्स स्टॉल का उद्घाटन

Millets Stall in Agra Cantt Station: मंडल रेल प्रबंधक आगरा तेज प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि, 'मोटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए आगरा रेल मंडल ने मंडल के चार स्टेशन आगरा छावनी ,मथुरा जं.,आगरा फोर्ट और ईदगाह पर मिलेट्स स्टॉल खोले हैं।

Report :  Arpana Singh
Update: 2023-11-24 17:00 GMT

Millets Stall in Agra Cantt Station (Social Media)

Millets Stall in Agra Cantt Station: रेलवे स्टेशन पर अगर आपको कुछ खाने का मन हो तो मोटे अनाज से बनी नमकीन सबसे बेहतर विकल्प हो सकता है। ये नमकीन स्वादिष्ट होने के साथ-साथ बेहद पौष्टिक है। खाने के बाद सेहत भी बनेगी। जरा भी नुकसान की गुंजाईश नहीं। इसकी कीमत भी एकदम वाजिब रखी गई है। आम हो या खास हर कोई खरीद सकता है। नमकीन का स्वाद ले सकता है।

मंडल रेल प्रबंधक, आगरा तेज प्रकाश अग्रवाल ने शुक्रवार (24 नवंबर) कैंट स्टेशन पर मिलेट्स स्टॉल का विधिवत उद्घाटन किया। उत्तर-मध्य रेलवे आगरा मंडल (Agra Division) ने 'इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट्स 2023' (International Year of Millets 2023) को ध्यान में रखते हुए रेलवे बोर्ड की निंफ्रेश पॉलिसी के अनुसार आगरा मंडल में मथुरा जं, आगरा फोर्ट और ईदगाह पर मिलेट्स स्टॉल पहले से उपलब्ध है।

रागी, मक्का, बाजरा से बने नमकीन मिलेंगे

इसी कड़ी में आज आगरा छावनी स्टेशन पर मिलेट्स स्टाल का शुभारंभ हुआ है। इस स्टॉल का आवंटन 1 वर्ष की अवधि के लिए किया गया है। यह ठेका ब्लिस फूड्स कंपनी, आगरा को आवंटित किया गया है। इस स्टॉल पर मोटे अनाज से संबंधित अनाज रागी (Ragi), मक्का (corn), बाजरा, ज्वार, चना, कंगनी, कुट्टू, राजगीरा, सामा एवं सनवा से बने हुए नमकीन सामान की बिक्री की जाएगी।  

IRCTC की पहल, श्रीअन्न को शामिल करें खानपान में 

आपको बता दें, ये अनाज ऊर्जा से भरपूर होते हैं। शारीरिक पौष्टिकता को पूर्ण करते हैं। यात्रियों का खान-पान के प्रति रुझान बढ़ाने। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) ने 'श्रीअन्न' को अपनी खान-पान व्यवस्था में शामिल किया है।

इन चार स्टेशनों पर स्टॉल  

मंडल रेल प्रबंधक आगरा तेज प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि, 'मोटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए आगरा रेल मंडल ने मंडल के चार स्टेशन आगरा छावनी ,मथुरा जं.,आगरा फोर्ट और ईदगाह पर मिलेट्स स्टॉल खोले हैं। जिससे यात्री अपने खान-पान में मोटे अनाज को शामिल कर सके'। मिलेट्स स्टॉल शुभारंभ के अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आगरा अमन वर्मा, मंडल वाणिज्य प्रबंधक कु.प्रशस्ति श्रीवास्तव,स्टेशन निदेशक आगरा मो.अरसद समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। 

Tags:    

Similar News