Agra News: पहले मारपीट, फिर जान से मारने की धमकी, कहा- पुलिस से की शिकायत तो बुरा होगा अंजाम

Agra News: थाना ट्रांस यमुना प्रभारी निरीक्षक सुमनेश कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर चार नामजद हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Report :  Arpana Singh
Update: 2023-11-04 05:10 GMT
थाना ट्रान्स यमुना का मामला (Newstrack)

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद में दबंगों ने बड़ा दुस्साहस दिखाया है। बुजुर्ग ऑटो चालक को घर में घुसकर जमकर मारा पीटा है। मामला आगरा के ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र का है  पीड़ित बुजुर्ग ने थाने में तहरीर देकर हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

ये है पूरा मामला?

इस्लामनगर टेढ़ी बगिया निवासी अहमद खान का आरोप है कि उन्होंने अपना ई-रिक्शा घर के बाहर खड़ा कर रखा था। रात के वक्त पड़ोस में रहने वाले फखरुद्दीन, फैजान, तौसिव और सरबाज उनके दरवाजे पर आये। ई रिक्शा हटाने के लिए कहते हुए गाली गलौज करने लगे। जब उन्होंने गाली गलौज का विरोध किया तो फकरूद्दीन और और उसके तीनों बेटों ने अहमद खान के साथ मारपीट शुरू कर दी। उनकी दाढ़ी के बाल नोच लिए। घर में घुसकर जमकर मारा पीटा। अहमद खान का मोबाइल भी तोड़ दिया। दबंगों ने अहमद खान को धमकी दी है की पुलिस से शिकायत की तो उसे जान से मार देंगे। साथ ही दबंगों ने कहा हमारा लाइसेंसी असलहा जमा है। तुझे गैर लाइसेंसी असलहे से गोली मार देंगे। मारपीट में अहमद हसन को गंभीर चोटे आई हैं।

चारों आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

अहमद खान की तहरीर पर ट्रांस यमुना थाना पुलिस ने फखरुद्दीन फैजान, सरबाज और तोसिव के खिलाफ आईपीसी की धारा 452, 427, 323, 504 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। घटना के बाद अहमद खान और उनके परिवार दहशत में है। पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगा रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

थाना ट्रांस यमुना प्रभारी निरीक्षक सुमनेश कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर चार नामजद हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ विधिक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।




Tags:    

Similar News