Agra News: रुपयों के लेनदेन के विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक को लगी गोली

Agra News: बताया जा रहा है कि संजू सोनकर और गजेंद्र के बीच रुपए के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर संजू सोनकर ने गजेंद्र पाल गोली चला दी। गजेंद्र को गोली लग गई। गजेंद्र खून से लथपथ होकर गिर पड़ा।

Report :  Arpana Singh
Update: 2023-11-10 03:47 GMT

घायल युवक को अस्पताल में कराया गया भर्ती (Newstrack)

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद में रुपए के लेनदेन को लेकर फायरिंग की घटना सामने आई है। फायरिंग में एक युवक को गोली भी लग गई है। युवक को घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। मामला सदर थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि संजू सोनकर और गजेंद्र के बीच रुपए के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर संजू सोनकर ने गजेंद्र पाल गोली चला दी। गजेंद्र को गोली लग गई। गजेंद्र खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। गोली चलते ही मौके पर अफरा तफरी मच गई। लोगों में दहशत फैल गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से तमंचा लहराते हुए भाग निकला। मौके पर मौजूद लोगों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस में घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घायल की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।


संजू और गजेंद्र में थी गहरी दोस्ती

आरोपी संजू और गजेंद्र के बीच एक समय पर गहरी दोस्ती थी। दोनों एक दूसरे पर जान छिड़कते थे। दोनों के बीच रुपए का लेन देन भी था, लेकिन इसी लेनदेन की वजह से दोनों एक दूसरे के दुश्मन बन गए। संजू ने गोली चलाकर गजेंद्र की जान लेने की कोशिश कर डाली। रुपए के लेनदेन की वजह से दोनों की दोस्ती में दरार पड़ गई। दोनों जानी दुश्मन बन गए। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।


आरोपी गिरफ्तार

एसीपी सदर अर्चना सिंह ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र में फायरिंग की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एक युवक को गोली लगी थी। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। फिलहाल घायल की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है । आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है ।



Tags:    

Similar News