Agra Crime News: पति ने बीच बाजार पत्नी के प्रेमी को मारी गोली, पांच माह पहले हुआ था विवाह

Agra News: पति को छोड़ पांच महीने पहले ही प्रेमी से शादी करने पर युवक ने पत्नी के प्रेमी को बीच बाजार में गोली मार दी। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Written By :  Sidheshwar Nath Pandey
Update: 2024-04-21 15:31 GMT

Agra Crime News (Pic: Social Media)

Agra Crime News: आगरा में दिलजले युवक ने अपनी पत्नी के प्रेमी को दिनदहाड़े बीच बाजार गोली मार दी। पांच महीने पहले ही छोड़ चुकी पत्नी ने अपने प्रेमी से शादी रचाई थी। दोनों ने घर से भागकर कोर्ट मैरिज किया था। महिला के दो बच्चे भी हैं। प्रेमी से शादी के बाद महिला दोनों बच्चों के साथ प्रेमी संग रहने लगी थी। पत्नी की दूसरी शादी और बच्चों का दूर जाना युवक बर्दाश्त ना कर सका। युवक ने आज पत्नी और उसके प्रेमी को मिलने के लिए बाजार में बुलाया था। युवक ने पत्नी के प्रेमी के सीने में गोली मार दी। गोली लगे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। 

पांच महीने पहले ही हुई थी प्रेमी से शादी

गोलीकांड खेरागढ़ थाना क्षेत्र के सामधि रोड पर हुई। गोली की आवाज सुनते ही बाजार में भगदड़ मच गई। भीड़ ने हिम्मत करते हुए तंमचा लिए हुए लक्ष्मण को पकड़ लिया। पकड़ने के बाद उसकी जमकर पिटाई की गई और पुलिस के हवाले कर दिया। नीतू राजस्थान के जैरा का पुरा मंनिया की निवासी है। लक्ष्मण से उसकी शादी सात वर्ष पहले हुई थी। लक्ष्मण राजस्थान के कृष्णा बाड़ी का निवासी है। दोनों के दो बच्चे हैं। सोनाली और रवि। सोनाली की उम्र 6 वर्ष तो रवि की उम्र 3 वर्ष है। इस बीच नीतू को कंचन से प्रेम होने पर पांच महीने पहले दोनों ने भाग कर शादी कर ली थी। 

बच्चों से मिलने के बहाने बुलाया 

हत्यारोपी लक्ष्मण ने आज सुबह ही अपनी पत्नी नीतू को फोन कर बताया की उसकी तबीयत खराब है। इसपर नीतू ने उसे इलाज कराने के लिए 600 रुपए भेजे। मगर इतने में शांत न होकर लक्ष्मण ने अपनी पत्नी से कहा कि उसे बच्चों से मिलना है। नीतू ने लक्ष्मण की बात मानते हुए शाम को बच्चों को लेकर बाजार पहुंच गई। नीतू के साथ उसका प्रेमी कंचन भी गया था। कंचन को देखते ही लक्ष्मण गुस्से से लाल हो गया। उसने साथ लाए तमंचे से कंचन के सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही कंचन लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। जमीन पर गिरने के कुछ पल बाद ही उसकी मौत हो गई। 

Tags:    

Similar News