Agra News: अज्ञात लोगों ने युवक पर किया फायरिंग, हाथ में लगी गोली, ससुराल वालों पर लगाया आरोप

Agra News: विजय प्रकाश बाइक से बाईखेड़ा नहर के रास्ते से होकर जा रहा था। तभी सुनसान अंधेरे रास्ते पर हमलावरों ने विजय प्रकाश को घेर लिया। विजय प्रकाश का आरोप है कि मारपीट करने के साथ साले ने उसे गोली मार दी है।

Update: 2023-07-23 17:09 GMT

Agra News: शहर में रविवार की देरशाम फायरिंग की घटना से सनसनी फैल गई। मलपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक के हाथ में गोली लगी। युवक ने अपने ससुराल वालों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि विजय प्रकाश नाम का युवक अपनी बाइक से जा रहा था। तभी उस पर जानलेवा हमला किया गया। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।

युवक के हाथ में लगी गोली - थानाध्यक्ष

घायल युवक का नाम विजय प्रकाश है। युवक शाही गांव का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि विजय प्रकाश बाइक से बाईखेड़ा नहर के रास्ते से होकर जा रहा था। तभी सुनसान अंधेरे रास्ते पर हमलावरों ने विजय प्रकाश को घेर लिया। विजय प्रकाश का आरोप है कि मारपीट करने के साथ साले ने उसे गोली मार दी है। विजय प्रकाश का अपने ससुराली जनों से विवाद चल रहा है। पहले भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हो चुका हैं। थानाध्यक्ष मलपुरा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। युवक के हाथ में गोली लगी है। युवक अपने ससुराली जनों पर हमले का आरोप लगा रहा है। मामले की जांच की जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएगा, उसके आधार पर दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Tags:    

Similar News