अखिलेश का BJP पर निशाना, सरकार ने देश की जनता का भरोसा तोड़ा है

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने गरीबों, किसानों और मजदूरों को जो सपना दिखाया था वह टूट गया है। देश की जनता का भरोसा तोड़ा है।

Update: 2020-05-30 15:49 GMT

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने गरीबों, किसानों और मजदूरों को जो सपना दिखाया था वह टूट गया है। देश की जनता का भरोसा तोड़ा है। उत्तर प्रदेश के बेड़े में 70 हजार से ज्यादा बसें थी लेकिन मजदूर पैदल चलते चलते मर गए। यूपी सरकार चाहती तो यूपी नहीं झारखंड बिहार और इधर से गुजरने वाले अन्य राज्यों के मजदूर को भी पैदल नहीं चलना पड़ता। गरीब भूखों मर गए। किसान बर्बाद हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि किसानों को गेहूं का मूल्य नहीं मिला। भाजपा की केन्द्र सरकार ने छह वर्ष में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। अच्छे दिनों के जनादेश का क्या हुआ? गरीब को खाना क्यों नहीं मिलता? भाजपा सरकार से जनता का भरोसा टूटा है। भाजपा सरकारें विश्वासघात करने की कीमत चुकाने के लिए तैयार रहें।

यह भी पढ़ें...टिड्डी दल की दस्तक से सहमा शहर, फसलों को बचाने के लिए ये कान कर रहे किसान

अखिलेश यादव ने कहा कि गन्ना किसानों का बकाया नहीं मिल रहा है। भाजपा ने अच्छे दिन के जो सपने दिखाए थे वह पिछले 6 सालों में क्या पूरे हुए? आज भाजपा को कुछ सोचना चाहिए कि वह अच्छे दिन वाले सपने कब पूरे होंगे? बीजेपी सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था पहले से ही खराब थी। लेकिन जब से कोविड-19 महामारी आई है तबसे अर्थव्यवस्था फ्रीफाल हो रही है। ऐसी स्थिति में लोगों को रोजगार कहां से मिलेगा?

यह भी पढ़ें...कांग्रेस अध्यक्ष को फिर नहीं मिली जमानत, अब इस दिन होगी सुनवाई

उन्होंने कहा आज गरीबों को भोजन, किसानों को उनके खाते में दुगना पैसा। और लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने की जरूरत है। लाॅकडाउन के बावजूद बीमारी कम नहीं हुई। संक्रमण बढ़ता गया। अर्थव्यवस्था भी बर्बाद हो गई। अब ऐसे में सरकार को एक्सपर्ट की राय देकर इस बारे में विचार करना चाहिए। जिससे बीमारी भी रुके और व्यापार भी चले, अर्थव्यवस्था में सुधार हो। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने श्रमिकों के सम्बंध में जो फैसला लिया है वह गलत है।

यह भी पढ़ें...नेता प्रतिपक्ष ने लाॅकडाउन का किया विरोध, CM योगी से की ये बड़ी मांग

अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी के लोग लगातार गरीबों की मदद कर रहे हैं खाना खिला रहे हैं लेकिन यह सरकार उनके खिलाफ एफआईआर कर रही है और डरा रही है। हम समाजवादी लोग मानते हैं कि यह समय आराम का नहीं है, जोखिम भरा समय है। समाजवादी लोग गरीबों मजदूरों की मदद कर रहे हैं। कार्यकर्ता लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं। प्रदेश में क्वाॅरंटाइन सेंटरों की स्थिति बहुत खराब है। उनके साथ वहां भेदभाव हो रहा है। सरकार ना उन्हंे मास्क दे रही, ना सेनीटाइजर दे रही है, और ना खाना दे पा रही है।

उन्होंने कहा कि पिछले 2 महीने गुजर गए मुख्यमंत्री जी ने 55 करोड़ मास्क बांटने के लिए कहा था। उनकी घोषणा का क्या हुआ? आज जिन अस्पतालों में इलाज हो रहा है वह सब समाजवादी सरकार में बने हैं।

Tags:    

Similar News