अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- भाजपा सरकार का तम्बू उखड़ना तय है
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार द्वारा विधान भवन सत्र में भाग लेने जाते समय समाजवादी विधायकों की गिरफ्तारी और पुलिस दुर्व्यवहार कर जता दिया है कि भाजपा अपनी जमीन खो चुकी है।;
लखनऊ: पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार द्वारा विधान भवन सत्र में भाग लेने जाते समय समाजवादी विधायकों की गिरफ्तारी और पुलिस दुर्व्यवहार कर जता दिया है कि भाजपा अपनी जमीन खो चुकी है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी से जनआकांक्षाओं को वाणी मिल रही है। जब 2022 में विधानसभा चुनाव होंगे तो जनता का एक-एक वोट समाजवादी पार्टी को मिलेगा। किसान विरोधी, भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल करने का मन लोगों ने बना लिया है। समाजवादी पार्टी विधायकों के साथ पुलिस की बदसलूकी से भाजपा सरकार का तम्बू उखाड़ना तय है।
ये भी पढ़ें: जौनपुर का सनकी आशिकः प्रेमिका को मारी गोली, फिर प्रेमी ने खुद भी तोड़ा दम
अन्याय और अत्याचार का उत्तर जनता मांगेगी- अखिलेश
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा किसानों पर हो रहे अत्याचार, एमएसपी पर धान खरीद न होने, ऐतिहासिक बेरोजगारी, मंहगाई की आग में जल रही जनता की आवाज बुलंद करने के लिए ट्रैक्टर से विधान भवन जा रहे समाजवादी पार्टी के विधायकों के साथ आज मुख्यमंत्री के इशारे पर दुर्व्यवहार लोकतांत्रिक अधिकारों की हत्या है। यह समाजवादी पार्टी विधायकों के प्रति भाजपा की विद्वेषपूर्ण नीति-रीति की भी परिचायक है। विधायकों को अपमानित करने के अलावा ट्रैक्टर जब्त कर लिये गए। उनके ड्राइवरों की बुरी तरह पिटाई की गई है। सत्ता के हर अन्याय और अत्याचार का उत्तर जनता अवश्य मांगेगी।
ये भी पढ़ें: काशी के घाटों से मंदिर तक बड़ा बदलाव, गंगा आरती के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें वजह
अखिलेश यादव ने कहा कि विधायकों को अपमानित करने की यह निंदनीय परम्परा भाजपा सरकार ने डाली है जिसका उसे भी भुगतान करना होगा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष ने कहा कि चाहे केन्द्र की ‘कील ठोको‘ भाजपा सरकार हो या उत्तर प्रदेश की ‘ठोक दो, और ‘राम नाम सत्य‘ कर देने वाली भाजपा सरकार ये सभी किसान आंदोलन के साथ खड़े जनसमर्थन से डरकर किसानों के प्रतीक तक से भयभीत हो उठे हैं। उन्होंने कहा कि यह डर ही है जो भाजपा सरकार को आक्रांत किए हुए है। इसमें वे उचित-अनुचित का भेद भी भूल गए हैं और जनता के अधिकारों को भी कुचलने की कुचेष्टा की जा रही है।
श्रीधर अग्निहोत्री