UP Politics: अतीक व अशरफ की सरेआम हत्या पर भड़के अखिलेश, कहा यूपी में जंगल राज

UP Politics: उन्होने कहा जब पुलिस सुरक्षा घेरे के बीच सरेआम गोलीबारी करके किसी की हत्या कर दी जाती है तो आम जनता कैसे सुरक्षित हो सकती है, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार ने अराजकता का जो माहौल बनाया है, इससे जनता के बीच भय व्याप्त हो गया है। ऐसा लगता है कि कुछ लोग जानबूझकर ऐसा वातावरण बना रहे हैं।

Update: 2023-04-16 18:57 GMT
Akhilesh Yadav (Photo-Social Media)

UP Politics: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश जंगल राज की गिरफ्त में फंस चुका है। यहां कानून और संविधान का शासन नहीं है। अपराध की पराकाष्ठा हो गयी है, सड़कों पर खुलेआम हत्यायें हो रही है। अपराधी बेखौफ हैं। अपराधियों को सत्ताधारी पार्टी का संरक्षण मिला हुआ है। अतीक अहमद और अशरफ अहमद की मीडिया के सामने गोली मारकर हत्या हत्या किए जाने को उन्होने इसे सरकार की नाकामी बताया।

लगता है कि कुछ लोग जानबूझकर ऐसा वातावरण बना रहे हैं-अखिलेश

उन्होने कहा जब पुलिस सुरक्षा घेरे के बीच सरेआम गोलीबारी करके किसी की हत्या कर दी जाती है तो आम जनता कैसे सुरक्षित हो सकती है, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार ने अराजकता का जो माहौल बनाया है, इससे जनता के बीच भय व्याप्त हो गया है। ऐसा लगता है कि कुछ लोग जानबूझकर ऐसा वातावरण बना रहे हैं। उत्तर प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज ही नहीं बची है। लगता है सरकार की साख ही मिट्टी में मिल गई है। समाजवादी सरकार के समय में जिस उत्तर प्रदेश में विकास की बात होती थी, मेट्रो, एक्सप्रेस-वे, आईटी सिटी, लैपटॉप की बात होती थी उस उत्तर प्रदेश में अब अपराध, अपराधियों, गन और पिस्टल की चर्चा होती है।

योजनाबद्ध तरीके से सत्ता संरक्षण में हत्यायें हो रही है-अखिलेश

अखिलेश यादव ने कहा कि आज 25 करोड़ जनता की सुरक्षा और उत्तर प्रदेश के भविष्य को लेकर चिंता हैं। भाजपा ने नफ़रत फैलाकर समाज को डरा दिया है। आने वाले समय में भाजपा सरकार को यह भारी पड़ेगा। इन सबके लिए मुख्यमंत्री जी, ठोको मानसिकता की जिम्मेदारी से नहीं बच पायेंगे। उत्तर प्रदेश में भाजपा के सत्ता में आने के बाद योजनाबद्ध तरीके से सत्ता संरक्षण में हत्यायें हो रही है। पुलिस हिरासत में उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा मौतें हो रही हैं। किसी भी लोकतांत्रिक देश में पुलिस अभिरक्षा में इस तरह हत्या नहीं हुई।

Tags:    

Similar News