Akhilesh Yadav Birthday: सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की जन्मदिन में जमकर उठाई कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां

Akhilesh Yadav Birthday फतेहपुर जिले में भी सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन पार्टी कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया।;

Report :  Ramchandra Saini
Published By :  Vidushi Mishra
facebook icontwitter icon
Update:2021-07-01 20:15 IST
Akhilesh Yadav Birthday: सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की जन्मदिन में जमकर उठाई कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां
  • whatsapp icon

 Akhilesh Yadav Birthday: यूपी के फतेहपुर जिले में भी सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन पार्टी कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया। लेकिन इस आयोजन के दौरान सपाइयों ने कोरोना गाइड लाइन की जमकर धज्जियाँ उड़ाई।

सपाई केक काटते व खिलते समय कोरोना गाइड लाइन का पालन करते नजर नहीं आये। वहीँ इस कार्यक्रम के पूर्व सपाइयों ने साइकिल रैली भी निकाली, रैली के दौरान एक भी सपा कार्यकर्ता मास्क पहने नहीं दिखा।

अखिलेश यादव का जन्मदिन

फोटो-सोशल मीडिया
फोटो-सोशल मीडिया

सबसे बड़ी बात यह रही की इस कार्यक्रम के दौरान सपा के राष्ट्रीय महासचिव व राजयसभा सांसद विशम्भर प्रसाद निषाद सहित कई पूर्व विधायक भी मौजूद रहे। जिन्होंने कोविड गाइड लाइन का पालन कराना उचित नहीं समझा।

वहीँ इस मामले में सपा के राष्ट्रीय महासचिव व राजयसभा सांसद विशम्भर प्रसाद निषाद ने बताया की आज राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन केक काटकर धूमधाम से मनाया गया है और वर्ष 2022 में जनता से अपील करते हुए कहा की एक बार फिर अखिलेश की सरकार बनवाये जिससे प्रदेश में खुशहाली का माहौल बन सके।

Tags:    

Similar News