UP Politics: कांशीराम के बहाने दलितों को लुभाएंगे अखिलेश, रायबरेली के चरुहार में मूर्ति का करेंगे अनावरण

UP Politics: सपा के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने बताया कि ऊंचाहार विधानसभा के गौरा ब्लॉक स्थित चरुहार गांव में कांशीराम की मूर्ति का अनावरण आगामी 3 अप्रैल को अखिलेश यादव के हाथों किया जाएगा।

Update:2023-04-02 01:36 IST
फोटो: प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते सपा के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र यादव

Raebareilly News: रामचरित मानस पर टिप्पणी के बाद सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य, बसपा संस्थापक कांशीराम के बहाने दलितों को लुभाएंगे। स्वामी प्रसाद मौर्य की अगुवाई में यहां सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव कांशीराम की मूर्ति का अनावरण करेंगे। इस बाबत की जानकारी देते हुए सपा के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने बताया कि ऊंचाहार विधानसभा के गौरा ब्लॉक स्थित चरुहार गांव में कांशीराम की मूर्ति का अनावरण आगामी 3 अप्रैल को अखिलेश यादव के हाथों किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मूर्ति अनावरण के बाद अखिलेश यादव एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे। समझना मुश्किल नहीं कि अखिलेश यादव की यह सभा आगामी 2024 चुनाव की तैयारी का आगाज दलितों को लुभाने से होगा। यह पूछे जाने पर कि कांशीराम की मूर्ति का अनावरण कहीं राजनीति से प्रेरित तो नहीं, जिलाध्यक्ष ने कहा, इसके पीछे कोई राजनीति नहीं है।

बाबा साहब के आदर्श पर सपा

उन्होंने कहा कि बाबा साहब गरीब दलित शोषित और वंचितों की लड़ाई लड़ते रहे हैं जिनके आदर्श पर चलकर सपा इस वर्ग को न्याय दिलाने का काम कर रही है। हालांकि रायबरेली के जिस विधानसभा क्षेत्र से कांशीराम की मूर्ति का आवरण हो रहा है वहां से विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय इस कांफ्रेंस में मौजूद नहीं रहे। स्वामी प्रसाद मौर्य और मनोज पांडेय के बीच शुरू से ही बहुत अच्छी नही रही है रामचरितमानस पाठ को लेकर जहां स्वामी प्रसाद मौर्या का एक अलग बयान रहा वही ऊंचाहार से वर्तमान विधायक मनोज कुमार पांडे का एक अलग बयानबाजी है।

इन बयानबाजी से यह लग रहा था कि दोनों नेताओं के बीच कहीं ना कहीं एक विरोधाभास देखने को मिल रहा है। अब बात की जाए 3 अप्रैल को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव स्वामी प्रसाद मौर्य के मंच पर पूर्व कैबिनेट मंत्री वर्तमान विधायक सपा से मनोज कुमार पांडे मंच साझा करते हैं की नहीं। यह एक बड़ा सवाल जरूर रहेगा। ऐसी पहल राजनीतिक रूप से कितना फायदा पहुंचाएगी यह समय के गर्भ में है।

Tags:    

Similar News