'मुरलीधारी कृष्ण बनकर आ रहे हैं अखिलेश', सोशल मीडिया छाया Akhilesh Yadav का ये गाना

समाजवादी पार्टी ने अखिलेश यादव के नाम का एक गाना रिलीज किया गया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Newstrack :  Network
Published By :  Chitra Singh
Update: 2021-06-17 05:05 GMT

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव (फाइल फोटो -सोशल मीडिया)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Elections 2022) अगले साल होने वाला है। ऐसे में सभी राजनीतिक दल जनता को लुभाने का पूरा प्रयास कर रहे है। इसी बीच सोशल मीडिया पर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के नेता अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के नाम का एक गाना रिलीज किया गया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने के बोल है- "अखिलेश आ रहे है, अखिलेश आ रहे है"। इस वीडियो में अखिलेश यादव को मुरलीधर कृष्ण बताया गया है।

आपको बता दें कि ये गाना फेसबुक पर समाजवादी पार्टी के आधिकारिक पेज पर शेयर किया गया है। जानकारी के मुताबिक, अखिलेश यादव ने सपा नेता राजकुमार भाटी द्वारा रचित गीत "अखिलेश आ रहे हैं" का वीडियो को समाजवादी पार्टी के सोशल मीडिया प्लेटफ़र्मस पर जारी किया है।

बता दें कि इस गाने में अखिलेश सरकार के समय की जारी की गई योजनाओं को संक्षिप्त में दर्शाया गया है। इस गाने के जरिए सपा जनता को बताना चाहती है कि अखिलेश सरकार के आने से कृषि, शिक्षा समेत अन्य सुविधाओं में सुधार आ जाएगा।

देखें वीडियो...

Full View

वहीं इस अखिलेश यादव सोशल मीडिया के माध्यम से भाजपा पर एक के बाद एक हमला बोलते रहते है। बुधवार को उन्होंने ट्विटर के जरिए भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा था, "'भाजपा का छलावा; बहुत हुआ अब, भाजपा को जनता सिखाएगी सबक। आज सत्ताधारी सोच रहे हैं कि काश वो 'भ्रष्टाचार' का नाम बदल सकते और 'झूठ' के रंग भी। आज दुनियाभर की आस्थावान जनता अपने को ठगा महसूस कर रही है। ये भाजपा का भावात्मक भ्रष्टाचार है।" इसी ट्वीट के साथ अखिलेश यादव ने #NoMoreBJP टैग किया है।

Tags:    

Similar News