विधानसभा चुनाव के लिए अभी से जुट जाएं कार्यकर्ता: अखिलेश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए अभी से जुटने का आह्वान करते हुए कहा है कि कार्यकर्ता बूथस्तर पर जाकर मतदाता सूची में नए नाम शामिल कराएं और समाजवादी प्रसार अभियान के तहत नए सदस्य बनाएं।

Update: 2023-03-28 17:38 GMT

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए अभी से जुटने का आह्वान करते हुए कहा है कि कार्यकर्ता बूथस्तर पर जाकर मतदाता सूची में नए नाम शामिल कराएं और समाजवादी प्रसार अभियान के तहत नए सदस्य बनाएं। ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों से जोड़े।

समाजवादी पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए अखिलेश ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र में भय पैदाकर सत्ता में बने रहना चाहती है। समाज में दूरी पैदा करना और नफरत फैलाना भाजपा का एजेण्डा है और इन्हीं के बल पर वह अपनी सत्ता केन्द्रित राजनीति करती है। इससे उन सभी को सावधान रहना चाहिए जो संविधान, लोकतंत्र, समाजवाद और धर्म निरपेक्षता के लिए प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें…250 ग्राम का परमाणु बम! पाकिस्तान का ये दावा, सच्चा या झूठा

उन्होंने कहा कि भाजपा आरएसएस से निर्देशित होती है जिसकी पूरी विचारधाराएं समाज को बांटने वाली है। भाजपा आरएसएस ने मिलकर देश की राजनीति को प्रदूषित किया है। लोकतंत्र के लिए यह खतरे की घंटी है। उन्होंने कहा कि भाजपा कभी विकास की राजनीति नहीं कर सकती है। सपा सरकार ने जो विकास कार्य किए थे उनके विरूद्ध साजिश और कुप्रचार करना ही उसका काम है।

यह भी पढ़ें…आतंकियों के लगे कैंप! कश्मीर पर रच रहे ऐसी बड़ी साज़िश

सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा ने झूठे वादे और नकली सपने दिखाकर सत्ता हासिल की लेकिन उसने अपना एक भी वादा नहीं निभाया है। भ्रष्टाचार मिटा नहीं, उसका विस्तार हुआ है। भाजपा के शौचालयों में पानी नहीं और मेधावियों को लैपटाप देने को सरकार के पास न तो पैसा है और न ही नीयत हैं। आतंकवाद और कालाधन दोनों का खात्मा नहीं हुआ। नोटबंदी और जीएसटी से क्या फायदा मिला, जब बाजार और खेत दोनों की हालत खराब है। पेट्रोल-डीजल के बाद अब बिजली की दरों में भी भारी वृद्धि कर जनता की कमर तोड़ दी है।

यह भी पढ़ें…पी चिदंबरम को लगा बड़ा झटका, कोर्ट ने सुनाया नया फैसला

उन्होंने कहा कि भाजपा राज में कानून व्यवस्था की स्थिति बहुत चिंताजनक है। आए दिन महिलाओं और बच्चियों से बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं। नौजवान बेकारी के शिकार हैं। प्रदेश में किसान, शिक्षामित्र और पुलिस वाले भी आत्महत्या कर रहे हैं। भाजपा के कारनामों से पूरे देश में यूपी की बदनामी हो रही है। शिक्षा और स्वास्थ्य सेवायें पटरी से उतरी हुई है। प्रदेश में निर्दोषों को झूठे आरोपों में फंसाकर अन्याय हो रहा है।

अखिलेश ने कहा कि फर्जी एनकाउण्डटर हो रहे हैं। सपा कार्यकाल में लागू जनहित की योजनाएं बर्बाद हो गई है। राज्य सरकार सिर्फ पहले के शिलान्यास और उद्घाटन का फिर शिलान्यास एवं उद्घाटन करके ही अपने कर्तव्य की इतिश्री मान ले रही है। जनता को धोखा देने और उसके साथ छल करने की भाजपा के चरित्र से पूरा देश परिचित हो गया है।

Tags:    

Similar News