अखिलेश का योगी सरकार पर निशाना, कहा- अकेले लड़ेंगे 2022 का चुनाव

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार को रामपुर दौरा पर जाने वाले थे, लेकिन उनका दौरा रद्द हो गया है। सपा प्रमुख को रामपुर में पार्टी के सांसद आजम खां के पक्ष में होने वाले प्रदर्शन में शामिल होना था।

Update: 2023-04-11 15:33 GMT

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार को रामपुर दौरा पर जाने वाले थे, लेकिन उनका दौरा रद्द हो गया है। सपा प्रमुख को रामपुर में पार्टी के सांसद आजम खां के पक्ष में होने वाले प्रदर्शन में शामिल होना था।

दौरा रद्द किए जाने से नाराज सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने उत्‍तर प्रदेश की योगी आदित्‍यनाथ सरकार पर निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि आज सीतापुर, शाहजहांपुर होते हुए रामपुर जाना था। वहां पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाताक करनी थी‌। उन्होंने कहा कि 13 और 14 सितंबर को फिर रामपुर जाने का प्रयास करूंगा।

यह भी पढ़ें...बिहार में नीतीश को लेकर नारों की सियासत, विपक्ष ने किया हमला

उन्होंने कहा कि प्रशासन को पूरे कार्यक्रम की जानकारी दे दी गई थी। रामपुर PWD गेस्ट हाउस में रुकना था प्रशासन ने किसी निजी होटल में रुकने के लिए कहा। आजम खान पर दर्ज केस को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीतिक इतिहास में ऐसे मुकदमे दर्ज नहीं हुए होंगे।

उन्होंने कहा कि फिर जिला प्रशासन को अनुमति के लिए पत्र भेजूंगा। रामपुर जिला प्रशासन ने ऐसा माहौल बनाया ताकि हम जा न पाएं। हमें रामपुर जाने से रोकने के लिए सरकार काम कर रही है। जिलाधिकारी पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने कहा कि सरकार को खुश करने के लिए डीएम काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें...RSS ने भी NRC पर खड़े किए सवाल, मोदी सरकार से की ये बड़ी मांग

अखिलेश यादव ने बीजेपी और कांग्रेस दोनों पार्टियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो कांग्रेस है वो बीजेपी है, जो बीजेपी है वही कांग्रेस है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की तरफ से ऐसा माहौल बनाया गया कि मैं आऊंगा तो दंगा होगा।

सपा प्रमुख ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए रामपुर में यूनिवर्सिटी बनीं। रामपुर में बीजेपी, शासन, प्रशासन, कांग्रेस सब एक हैं। यूनिवर्सिटी को खत्म करने के लिए राजनीतिक मुकदमे लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि पूरी सपा आजम खान के साथ खड़ी है।

अखिलेश ने कहा कि मुझे नहीं लगता है कि 13 और 14 को मुझे रोका जाएगा। बीजेपी को लोकतंत्र पर भरोसा नहीं है। मैं एक सूची सरकार को दूंगा जल्दी उसका भी उद्घाटन करें।

यह भी पढ़ें...एक्ट्रेस को गंभीर बीमारी: जिसको चला पता वो रह गया दंग

उन्होंने कहा कि 100 दिन में से एक हटा दो तो एक जीरो केंद्र का है और एक यूपी सरकार की परफॉर्मेंस का है। अखिलेश ने कहा कि 5 कालिदास में हम भी रहे हैं और लोकभवन इसलिए नहीं बनाया था कि सरकार अन्याय करे।

यूपी को कुछ नहीं मिला, लेकिन यूपी से प्रधानमंत्री मिला, राष्ट्रपति भी। उन्होंने कहा कि गवर्नर भी बहुत मिले, लेकिन यूपी की जनता को कुछ नहीं मिला। बच्चे नमक रोटी खा रहे थे, उसे दिखाने वाले पर केस दर्ज हो गया।

सपा प्रमुख ने सीएम योगी में हमला बोलते हुए कहा कि गीता में योगी की परिभाषा कुछ और है। योगी वो है जो दूसरे के दुख को अपना समझे। यहां तो योगी जी खुद दुख दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें...10 बैंकों को एक साथ जोड़ना जनता के पक्ष में : डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक

उन्होंने कहा कि सरकार से पूछा कि मंत्री क्यों हटाए गए ये बताना चाहिए। आईआईएम में क्या सीखेंगे मंत्री?, इन्वेस्टमेंट का दावा करने वाले बताएं कहां आ रहा है? इन्वेस्टमेंट, कौन सी बैंक इन्वेस्टमेंट को सपोर्ट कर रही बताएं?

यूपी के पूर्व सीएम ने कहा कि व्यापारी आज कह रहे हैं कि गलती हो गई। उन्होंने कहा कि सपा की स्कीम को बंद कर दिया था, वही फिर शुरू कर रहे हैं। आज यूपी में दूध भी गुजरात से आ रहा है।

यह भी पढ़ें...बड़ी हड़ताल! टिकट कराया है तो, तुरंत देखे फ्लाइट का अपडेट

इसके साथ अखिलेश ने 2022 में अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि मायावती के बारे में हम कुछ नहीं बोलेंगे। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ के लोगों के लिए सपा ने क्या किया ये बीजेपी को अभी पता नहीं है।

उन्होंने कहा कि बीजेपी के मंत्री ट्रेनिंग इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि इनको कुछ पता नहीं है। शासन से हट जाएं, सपा को पता है सरकार कैसे चलेगी हम चला लेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने कर्ज माफ किया नहीं, बल्कि बंक को ही डूबा दी।

Tags:    

Similar News