UP में भाजपाई वॉशिंग मशीन का एडवांस मॉडल चल रहा है... ममता बनर्जी के वीडियो पर बोले अखिलेश यादव

UP Politics: उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपाई वॉशिंग मशीन है, जिसमें माफिया के साथ-साथ उन्हें धोनेवाले भी धुल जाते हैं।

Update: 2023-03-30 18:22 GMT
akhilesh yadav (Photo-Social Media)

UP Politics: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा वॉशिंग मशीन की सफाई वाला विडियो शेयर कर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपाई वॉशिंग मशीन है, जिसमें माफिया के साथ-साथ उन्हें धोनेवाले भी धुल जाते हैं।

अखिलेश ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, "दीदी ने भ्रष्टाचार की कालिख से पुते लोगों को भाजपा में शामिल होने पर सफ़ेदपोश होकर बाहर निकालनेवाली जिस ‘भाजपाई वॉशिंग मशीन’ का डेमो दिखाया है। उसका उत्तर प्रदेश में एडवांस मॉडल चल रहा है। इसमें माफ़िया भी धुल जाते हैं और धोनेवाले ख़ुद भी। सरकार माफ़िया न सही तो ऐसे लोगों की ही सूची दे।"

जाने क्या कहा था ममता बनर्जी

पंश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव से पहले आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। ममता बनर्जी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि नेताओं के खिलाफ जांच एजेंसियों का गलत स्तेमाल किया जा रहा है। इसी मुद्दे को लेकर वो धरने पर भी बैठी हैं। धरने के दौरान ही सीएम ममता ने प्रतिकात्मक वॉशिंग मशीन लगवाया, जिसमें काले कपड़े डाले और सफेद बाहर निकाले। यह विरोध का एक अनोखा तरीका बताया जा रहा है। इसके बाद ममता ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा सरकार में जांच एजेंसियों के माध्यम से नेताओं को परेशान किया जा रहा है। लेकिन जैसे ही वह भाजपा में शामिल होता है वह साफ हो जाता है। इसके बाद तृणमूल के कार्यकर्ताओं ने वाशिंग मशीन भाजपा के नारे लगाए।

Tags:    

Similar News