Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा में निमंत्रण के लिए अखिलेश ने राहुल को कहा धन्यवाद

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा के लिए अखिलेश यादव को राहुल गांधी का निमंत्रण मिलने के बाद उन्होंने पत्र जारी कर धन्यवाद कहा और सफलता के लिए शुभकामनाएं दी।

Report :  Prashant Dixit
Update: 2023-01-02 08:37 GMT

Akhilesh Yadav and Rahul Gandhi (Social Media)

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा का निमंत्रण मिलने के बाद लिए अखिलेश यादव ने पत्र लिख देश की समावेशी संस्कृति के संरक्षण के उद्देश्य से शुरू इस भारत जोडो यात्रा के सफलता की शुभकामनाएं दी है। आपको बता दें, कि 29 दिसंबर को अखिलेश यादव ने मीडिया से कहा था, कि वह भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नहीं होंगे क्योंकि उन्हें राहुल गांधी ने से कोई निमंत्रण नहीं भेजा है। अब राहुल गांधी का निमंत्रण पत्र मिलने के बाद अखिलेश यादव ने उनको धन्यवाद भी कहा है।

अखिलेश ने राहुल को कहा धन्यवाद

अखिलेश यादव ने राहुल गांधी को पत्र भेजा है। जिसमें उन्होंने लिखा, प्रिय राहुल जी भारत जोड़ो यात्रा में निमंत्रण के लिए धन्यवाद एवं भारत जोड़ों की मुहिम की सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने आगे लिखा, कि भारत भौगोलिक विस्तार से अधिक एक भाव है, जिसमें प्रेम, अहिंसा, करूणा, सहयोग और सौहार्द ही वो सकारात्मक तत्व हैं, जो भारत को जोड़ते हैं। आशा है, ये यात्रा हमारे देश की इसी समावेशी संस्कृति के संरक्षण के उद्देश्य से अपने लक्ष्य को प्राप्त करेगी।


अखिलेश यादव ने बोला था हमला

अखिलेश ने 29 दिसंबर को कहा था, कि उन्हें कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्र' का निमंत्रण नहीं मिला है। उन्होंने जोर देकर कहा, कि भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों एक ही हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस द्वारा आमंत्रित किए जाने के सवाल पर बृहस्पतिवार को अखिलेश यादव ने कहा कि हमारी भावनाएं उनकी यात्रा के साथ हैं। मुझे यात्रा के लिए कोई निमंत्रण नहीं मिला है। उन्होंने प्रश्‍न पूछने वाले पत्रकार से कहा 'अगर आपके मोबाइल में आमंत्रण हो तो मुझे तुरंत दें।

Tags:    

Similar News