Anant-Radhika Wedding: अंनत अंबानी की शादी में शामिल हुए अखिलेश यादव, सोशल मीडिया यूजर्स ने किया ट्रोल
Anant-Radhika Wedding: अंनत अंबानी की शादी में शामिल हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को सोशल मीडिया यूजर्स ने ट्रोल किया। इससे पहले लोकसभा चुनाव में अखिलेश अंबानी का विरोध कर रहे थे।;
Akhilesh Yadav in Anant Radhika Wedding (Pic: Newstrack)
Anant Radhika Wedding: इन दिनों देश और विदेश में मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की राधिका मर्चेंट की शादी का चर्चा हो रही है। कल 12 जुलाई को इस शादी में देश-विदेश की जानी मानी हस्तियां पहुंची। देश के तमाम नेता और अन्य प्रतिष्ठित लोग इस शादी का हिस्सा बने। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी इस शादी में शामलि हुए। उनके साथ उनकी पत्नी और सपा सांसद डिंपल यादव, बेटा अर्जुन यादव और बेटी अदिति यादव भी पहुंचे। इस शादी में शामिल होने पर अखिलेश चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
यूजर्स ने किया ट्रोल
बिना लाल टोपी के नजर आए अखिलेश
2024 लोकसभा चुनाव के बाद से शायद ही ऐसा कोई मौका हो जिसमें अखिलेश यादव अपनी लाल टोपी और गमछे के बिना नजर आए हों। अमूमन वह अपने कुर्ते के साथ गमछा और लाल टोपी में दिखाई देते हैं। अखिलेश यादव शादी में शामिल होने के लिए जब मुंबई पहुंचे तब भी वो इसी वेशभूषा में थे। मगर शादी में उनकी लाल टोपी और गमछा नहीं नजर आया। इसपर सोशल मीडिया यूजर्स ने चुटकी ली। लोगों ने अखिलेश को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रिया दी। ज्यादातर कमेंट उनको ट्रोल करते दिखे।