Aligarh News: वार्षिकोत्सव समारोह में बच्चों ने दिखाई भारतीय संस्कृति की झलक, हुए सम्मानित

Aligarh News: मथुरा में केशव सेवा धाम के वार्षिकोत्सव समारोह में बच्चों ने दिखाई भारतीय संस्कति की झलक।

Update:2024-09-30 13:00 IST

Aligarh News: मथुरा रोड पर सिंघारपुर स्थित केशव सेवा धाम के वार्षिकोत्सव में भारतीय संस्कृति का बहुत ही सुन्दर दृश्य देखने को मिला। बच्चों ने अपने सांस्कृतिक कार्यक्रम से मन मोह लिया। समारोह में डीएम विशाख जी0 ने कहा कि भारत में विविधता होने के बाद भी हम एक हैं एक झंडे के नीचे हैं। इसका मूल कारण हमारी संस्कृति है। जबकि वर्तमान समय में तमाम देशों में युद्ध की स्थिति है। उन्होंने कहा कि हमारे यहां की संस्कृति ही हमें जोड़े रहती है। हमारे यहां थोड़ी थोड़ी देर में भाषा और पानी का बदलाव रहता है, फिर भी हम एक हैं।

बच्चों का कार्यक्रम मन मोहित करने वाला

समारोह में डीएम विशाख जी0 ने कहा कि बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम मन मोहित करने वाला था। केरल, उत्तर प्रदेश, नार्थ ईस्ट हो हम एक झंडे के नीचे हैं। सबसे बड़ा संदेश समाज में जा रहा है। मुख्य वक्ता पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्र के संघचालक सूर्य प्रकाश टोंग ने कहा कि जिस प्रोजेक्ट में आज हम यहां खड़े हैं, हमारा भी जुड़ाव रहा है। अभी के लिए राष्ट्रीयता बहुत जरूरी है। पूर्वोत्तर के राज्यों को गलत धारणाएं बिठाई गईं थी। पूर्वोत्तर राज्य के लोग जब उत्तर प्रदेश, बिहार या फिर अन्य प्रदेश में जाते थे तो वो कहते थे कि हम भारत में जा रहे हैं। वो अपने को भारत से कटे मानते थे। इस लिए आरएसएस ने बच्चों को शिक्षा और संस्कार से जोड़ा।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में दिखी संस्कृति

वार्षिकोत्सव में पूर्वोत्तर के राज्यों की झलकी दिखी। असम के बच्चों ने असमिया भाषा में नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मनमोह लिया। मणिपुर के बच्चों ने भी गीत पर प्रस्तुति किया। इससे पहले दीप प्रज्ज्वलित के समय इन बच्चों ने दीप गीत सुनाया! बच्चों के मनमोहक प्रस्तुति पर जोरदार तालियां भी बजी। समारोह में विभिन्न स्टाल भी लगाए गए। दीनदयाल धाम, फरह से जुड़े तमाम स्वदेशी उत्पाद थे। जिसकी लोगों ने खरीदारी की। पंकज कुमार ने कहा कि वर्तमान में स्वदेशी वस्तुएं खरीदें, जिससे लोग स्वावलंबी बने।

Tags:    

Similar News