Aligarh News: डूब रहे चार बच्चों की बचाई जान, थाना प्रभारी सम्मानित

Aligarh News: अलीगढ़ के टप्पल थाना प्रभारी सत्यवीर सिंह ने यमुना में कूद कर बच्चों की जान बचाई थी। उन्हें राष्ट्रीय किसान यूनियन द्वारा सम्मानित किया गया है।

Update: 2024-04-04 10:28 GMT
थाना प्रभारी को किया गया सम्मानित। (Pic: Newstrack)

Aligarh News: टप्पल थाना प्रभारी सत्यवीर सिंह को राष्ट्रीय किसान यूनियन उत्तर प्रदेश द्वारा सम्मानित किया गया। सत्यवीर सिंह ने यमुना में डूब रहे पांच बच्चों को बचाने के लिए बिना जान की परवाह किए नदी में छलांग लगा दी।


थाना प्रभारी को किया गया सम्मानित

टप्पल थाना क्षेत्र के लालपुर रैयतपुर के समीप बहरी यमुना नदी पर नहाने गए। पांच बच्चों की डूबने की सूचना पर पहुंची। अलीगढ़ की थाना टप्पल पुलिस थाना प्रभारी सत्यवीर सिंह ने बच्चों की जान की खातिर अपनी जान की परवाह न करते हुए 35 फीट गहरे यमुना नदी के पानी में छलांग लगा दी। दो ढाई घंटे की मशक्कत करने के बाद चार बच्चों को यमुना से बाहर निकाल लिया। तो वहीं एक बच्चे को बचाने में काफी प्रयास करने के बाद दिलशाद पुत्र यामीन की जान ना बचा सके। इसी उपलक्ष्य में आज राष्ट्रीय किसान मजदूर उत्तर प्रदेश द्वारा थाना प्रभारी को माला पहनकर तथा पगड़ी बांधकर सम्मान किया। तथा किसान नेताओं ने थाना प्रभारी को राष्ट्रपति से सम्मान दिलाने की बात की।

बच्चों को बचाने के लिए यमुना में लगाई थी छलांग

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते दिन 31 मार्च को यमुना नहाने गए। बच्चों की डूबने की सूचना पर पहुंचे अलीगढ़ के थाना टप्पल पुलिस प्रभारी ने बच्चों की जान की खातिर अपनी जान की परवाह ना करते हुए 35 फीट गहरे पानी में छलाग लगा दी। जिसकी जानकारी थाना प्रभारी द्वारा अलीगढ़ के उच्च अधिकारियों को दी गई। मौके पर पहुंचे उच्च अधिकारियों द्वारा आगरा से रेस्क्यू टीम को बुलाया गया। लेकिन काफी प्रयास करने के बाद भी रात्रि में बच्चे का शब बरामद ना हो सका। सुबह यमुना नदी से ही बच्चों का तैरता हुआ मिला। पुलिस की मौजूदगी में बच्चों को सबको यमुना से बाहर निकाल कर माता-पिता को सुपूर्द किया। बाकी चार बच्चों को सकुशल परिवार को प्रभारी द्वारा सुपुर्द किया गया। राष्ट्रीय किसान मजदूर यूनियन उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश अत्रि द्वारा थाना प्रभारी सत्यवीर सिंह को आज पगड़ी बांधकर तथा माल अर्पण कर स्वागत सत्कार किया। तथा राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत करने की भी मांग की गई।

Tags:    

Similar News