Aligarh News: सरकार के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री ने मुसलमानों पर दिया ये बयान, सोशल मीडिया पर वायरल

Aligarh News: उप्र सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रघुराज प्रताप सिंह ने कहा है कि अलीगढ़ गुलामी का प्रतीक है। गुलामी के प्रतीक में कुछ लोग जीना चाहते हैं। कुछ लोगों की सोच भी गुलाम जैसी है।

Update: 2023-06-15 16:44 GMT

Aligarh News: उप्र सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रघुराज प्रताप सिंह ने कहा है कि अलीगढ़ गुलामी का प्रतीक है। गुलामी के प्रतीक में कुछ लोग जीना चाहते हैं। कुछ लोगों की सोच भी गुलाम जैसी है।

हिंदू से परिवर्तित हुए हैं सब

रघुराज प्रताप सिंह ने कहा कि इस्लाम कोई धर्म नहीं है। उन्होंने कहा कि यहूदी, जैन, बुद्धिस्ट, क्रिश्चियन, खालसा पंथ हैं। यह सब हिंदू से माइग्रेट हुए हैं। वही इस्लाम क्रॉस ब्रीड है। जो हमेशा नुकसान पहुंचाती है। उन्होंने एएमयू के रिटायर प्रोफेसर को कम पढ़ा-लिखा बताया। कहा कि इनकी सोच कुएं के मेंढक की तरह है। बहुत संकीर्ण है। यह तालाब या समुद्र में तैर नहीं सकते।

भारत में आज मोदी युग, लव जेहाद नहीं चल पाएगा

दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री ने कहा कि विदेशियों के हमले में 16 बार हिंदुस्तान कटा, पिटा, लेकिन हिंदुस्तान में आज मोदी युग है। प्रदेश में योगी युग है। किसी माई के लाल में हिम्मत नहीं है कि कोई लव जिहाद करें। उन्होंने कहा कि इस्लाम के लोग बहन-बेटियों को मार रहे हैं। इनके दिमाग खराब है। सब ठीक हो जाएंगे।

इससे पहले सपा नेता ने कहा था- लव जेहाद कभी खत्म नहीं होगा

गौरतलब है कि इससे पहले सपा विधायक का एक आपत्तिजनक बयान सामने आया था। जिसमें सपा विधायक जमीर उल्लाह ने कहा था कि लव जिहाद कभी खत्म नहीं होगा। उनके इस बयान पर मंत्री ने कहा कि पूर्व विधायक को ज्ञान नहीं है। कम पढ़े-लिखे हैं। उन्होंने हीर-रांझा जैसा जो बयान दिया है। वह अपने घर से शुरू करें। हमें मस्जिद में जाने से कोई परहेज नहीं है। लेकिन यह दूसरे समुदाय के लोग मंदिर नहीं जा सकते।

वही इंडोनेशिया विश्व की सबसे बड़ी मुस्लिम कंट्री है। वहां की राजकुमारी रामकथा बताती हैं। वहीं भाजपा के नेता के इस बयान के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे है। सपा नेता और भाजपा के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री दोनों के बयान की लोग सोशल मीडिया पर तीखी आलोचना व्यक्त कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News