Aligarh News: सीएम योगी का विपक्ष पर तंज, बोले- नहीं मिल रहे प्रत्याशी

Aligarh News: सीएम योगी ने आज अलीगढ़ में भाजपा प्रत्याशी सतीश गौतम के समर्थन मे रैली की। इस दौरान उन्होंने कहा कि विपक्ष को कोई उम्मीदवार ही नहीं मिल रहा है।

Update: 2024-04-05 14:25 GMT

अलीगढ़ में सीएम योगी। (Pic: Newstrack)

Aligarh News: देश में 2024 लोकसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है। इसी कड़ी में मतदान से ठीक 20 दिन पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी एवं सांसद सतीश गौतम के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर जोरदार हमला बोला। प्रधानमंत्री मोदी सरकार की योजनाओं का गुणगान किया। 

सतीश गौतम को वोट देने की अपील

भाषण के दौरान मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हम सब जानते हैं कि सतीश गौतम तीसरी बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। 5 साल आप दौड़ाइये, क्योंकि चुनाव के दौरान प्रत्याशी घर-घर नहीं आ पाता है। क्योंकि सीमित 14 दिन के अंदर चुनाव लड़ना होता है। यही वजह है कि उन दिनों में उनके लिए लोगों के घर-घर आना संभव नहीं होगा। ऐसे में उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी, सतीश गौतम, भाजपा, लोक दल, अपना दल, और निषाद पार्टी का प्रतिनिधि बनके लोगों को घर-घर जाना है। एक-एक वोट भारतीय जनता पार्टी की झोली में लेकर कमल खिलाने का काम करना है। उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर तंज करते हुए कहा कि विपक्षी पार्टियों को तो प्रत्याशी नहीं मिल पा रहे हैं। विपक्ष के प्रत्याशी रोज बदल रहे हैं। समाजवादी पार्टी को लेकर कहा कि पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सभी एक ही परिवार हैं। इसके साथ ही उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि 26 अप्रैल को अलीगढ़ जिले में मतदान होना है। जिसके चलते कार्यकर्ताओं को अभी से लोगों के घर-घर जाकर ज्यादा से ज्यादा भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने की अपील की जाएगी। 

मोदी को बनाएं तिसरी बार प्रधानमंत्री 

प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा प्रत्याशी एवं सांसद सतीश गौतम के समर्थन में तहसील गभाना इलाके के मैदान में जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे योगी आदित्यनाथ ने भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं को मंच से संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश विकसित तब होगा जब अलीगढ़ विकसित होगा। अलीगढ़ विकसित तब होगा जब यहां पर महालक्ष्मी का प्रतीक कमल खिलेगा। कमल खिलाने के लिए हम लोग आए हैं। पूरा मंच ही कमल खिलाने के लिए आया है। इसके साथ उन्होंने कहा कि यहां सुरक्षा और समृद्धि भी है। आजीविका है। तो आस्था का सम्मान भी है। यहां उपद्रव नहीं उत्सव है। और इसलिए मोदी जी को तीसरा कार्यकाल दीजिए। पहले 3 वर्ष में ही भारत दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनेगा। भारत की तीसरी अर्थव्यवस्था का मतलब प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि होगी, रोजगार के अवसर सर्जित होंगे। अन्नदाता किसान, हस्तशिल्प, महिलाएं हो या फिर गांव का एक सामान्य किसान इन सब के हितों के लिए बेहतर तरीके से कम हो पाएगा।

राम लला की होली का किया जिक्र

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 500 वर्षों के बाद प्रभु श्री राम लला ने भी अयोध्या में होली खेली है। उन्होंने बताया कि 500 वर्षों के बाद प्रभु श्री राम लला ने भी अयोध्या में होली खेली है। 2014 और 2017 से पहले ये सपना था लेकिन अब ये हकीकत बनी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम राम को लाते ही नहीं है, बेटी और व्यापारी के लिए जो खतरा बनता है उसका राम नाम सत्य भी करवा देते हैं। 2014 और 2017 से पहले ये सपना था लेकिन आज ये हकीकत बनी है। उन्होंने कहा कि 10 वर्ष पहले जो सपना था वो हकीकत बना है। आपके एक गलत वोट से देश भ्रष्टाचार के आतंक में डूबता था और कर्फ्यू लगता था। 

Tags:    

Similar News