Aligarh News: सबसे ज्यादा सोने लगी शाही जामा मस्जिद पहले था राजाओं का महल, बेदखल को लेकर कोर्ट में हुई सुनवाई

Aligarh News: आरटीआई एक्टिविस्ट एवं भ्रष्टाचार विरोधी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित केशव देव गौतम के द्वारा महल पर कब्जा करने वाले लोगों को बेदखल किए जाने को लेकर एक याचिका कई दिन पूर्व अलीगढ जिला सत्र एवं न्यायालय में वकील के माध्यम से दाखिल की गई थी।;

Update:2025-02-15 19:48 IST

सबसे ज्यादा सोने लगी शाही जामा मस्जिद पहले था राजाओं का महल, बेदखल को लेकर कोर्ट में हुई सुनवाई (Photo- Social Media)

Aligarh News: ऊपरकोट कोतवाली क्षेत्र में मौजूद एशिया की सबसे ज्यादा सोने लगी शाही जामा मस्जिद को जाट राजा सूरजमल का किला होने का दावा करते हुए। आरटीआई एक्टिविस्ट एवं भ्रष्टाचार विरोधी सेना के अध्यक्ष द्वारा अलीगढ़ जिला सत्र एवं न्यायालय में एक याचिका कई दिन पूर्व दाखिल की गई थी। बेदखल किए जाने वाले इस याचिका में सिविल जज ने शनिवार को सुनवाई करते हुए अगली सुनवाई के लिए 25 फरवरी 2025 की तारीख निहित की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कौन बनेगा करोड़पति में अलीगढ़ की जिस जामा मस्जिद को एशिया की सबसे ज्यादा सोने लगी हुई मस्जिद बताया गया था। उसे सोना लगी जामा मस्जिद को राजा का महल बताते हुए।

आरटीआई एक्टिविस्ट एवं भ्रष्टाचार विरोधी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित केशव देव गौतम के द्वारा महल पर कब्जा करने वाले लोगों को बेदखल किए जाने को लेकर एक याचिका कई दिन पूर्व अलीगढ जिला सत्र एवं न्यायालय में वकील के माध्यम से दाखिल की गई थी। जिस याचिका पर सिविल जज के द्वारा शनिवार को सुनवाई की गई। और इसके बाद अदालत ने सुनवाई के लिए।

अगली तारीख 25 फरवरी 2025 को 

अगली तारीख 25 फरवरी 2025 मुकर्रर कर दी। याचिका दाखिल करने वाले पंडित केशव देव का दावा है। कि जिस जगह पर जामा मस्जिद बनी हुई है। उस जगह पर पहले तोमर वंश के राजाओं का किला-महल बना हुआ था। राजा बुद्धसैन, मंगल सेन और जाट सूरजमल भी यहां के राजा रहें है।ऐसे में जिन लोगों द्वारा राजा के महल और किले पर कब्जा किया है।उन लोगों को बेदखल करने के लिए उन्होंने न्यायालय में दावा किया गया है।

Tags:    

Similar News