Aligarh News: साइबर कैफे संचालक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी ये वजह

Aligarh News: सुसाइड नोट में अपने आर्थिक हालात व कुछ रुपयों के लेनदेन का विवरण लिखा है। कर्ज का भी उल्लेख है। उसे वापस करने के विषय में लिखा है। साथ में बेटे का ध्यान रखें। इस बात का उल्लेख अपने कुछ करीबियों के लिए लिखा है।

Update: 2024-06-17 03:56 GMT
जांच में जुटी पुलिस (Pic: Newstrack)

Aligarh News: अलीगढ़ महानगर के सिविल लाइंस क्षेत्र के स्टेशन रोड के कई दशक पुराने साइबर कैफे में उसके संचालक ने आत्महत्या कर ली। रविवार देर रात हुए घटनाक्रम से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें कर्ज और आर्थिक कारणों से आत्महत्या करने का उल्लेख है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। परिवार की ओर से भी किसी तरह का आरोप सामने नहीं आया है।

Eid Ul Adha 2024: जामा मस्जिद में अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज, दुआओं में उठे हजारों हाथ

मृतक तीन दशक से चला रहा था साइबर कैफे

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से चंदनिया हाउस महावीर पार्क निवासी 55 वर्षीय धर्मेंद्र मनूजा उर्फ मोंटी का अपना करीब तीन दशक पुराना साइबर कैफे है। सेंटर प्वाइंट से स्टेशन रोड पर किराये की बिल्डिंग में यह कैफे संचालित होता है। परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा हर्षित भी है। जो इंजीनियरिंग कर रहा है। रोजाना की तरह रविवार को मोंटी कैफे में मौजूद थे। शाम को कुछ देर पहले उन्हें लोगों ने दुकान के बाहर टहलते देखा। मगर कुछ ही देर बाद वे कैफे में अंदर चले गए। इसी दौरान कोई ग्राहक कैफे में आया तो उसने मोंटी का शव फंदे पर दुकान के अंदर झूलता देखा।


ग्राहक ने साइबर कैफे के संचालक के पड़ोसियों को बताया तो खबर देकर परिजन बुलाए गए। बेटे ने आकर देखा तो सभी दंग रह गए। परिवार ने शव को नीचे उतारकर सोफे पर लिटाया। इसी बीच सूचना पर सीओ तृतीय, इंस्पेक्टर सिविल लाइंस, फॉरेंसिक टीम आदि आ गई। मौके पर जांच पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए गए। इसी दौरान मौके पर एक अंग्रेजी में सुसाइड नोट मिला, जिस पर काफी विवरण खुद ही आत्महत्या करने का लिखा है।

Lucknow News: 27 बुलडोजरों से 279 मकान ढहाए गए, मंदिरों से शिफ्ट की गईं मूर्तियां

सुसाइड नोट में लिखीं ये बातें

सुसाइड नोट में अपने आर्थिक हालात व कुछ रुपयों के लेनदेन का विवरण लिखा है। कर्ज का भी उल्लेख है। उसे वापस करने के विषय में लिखा है। साथ में बेटे का ध्यान रखें। इस बात का उल्लेख अपने कुछ करीबियों के लिए लिखा है। इसे पुलिस ने जब्त कर लिया। परिवार ने भी आर्थिक कारणों की ओर इशारा किया। फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। सीओ तृतीय ने बताया कि आत्महत्या के बाद सुसाइड नोट मिला है। साथ में सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। मौके से वह रस्सी भी मिली है। जिससे आत्महत्या की गई।

Tags:    

Similar News