Aligarh News: पत्नी नहीं मिली तो बेटे-बेटी के साथ कर लूंगा आत्महत्या, न्याय के लिए दर-दर भटक रहे पीड़ित ने दी चेतावनी

Aligarh News: महुआ खेड़ा थाना क्षेत्र के राज विहार कॉलोनी में रहने वाले पीड़ित के घर पर एक पुलिसकर्मी किराये पर रहता था। इस दौरान पुलिसकर्मी का उसकी पत्नी से प्रेम संबंध हो गया।

Newstrack :  Network
Update: 2024-07-22 08:29 GMT

अलीगढ़ में न्याय के लिए दर-दर भटक रहे पीड़ित ने दी चेतावनी (सोशल मीडिया)

Aligarh News: ‘योगी सरकार आठ मिनट में न्याय देने की बात करती है लेकिन ढाई साल से न्याय पाने के लिए अफसरों के दफ्तर के चक्कर काट रहा हूं। अलीगढ़ जनपद के महुआ खेड़ा थाना क्षेत्र के राज विहार कॉलोनी में रहने वाले एक पीड़ित ने रोते हुए यह बात कही।

दरअसल ढाई साल पहले एक पुलिसकर्मी पीड़ित की पत्नी को लेकर फरार हो गया। तब से पीड़ित व्यक्ति बेटे और बेटी को लेकर न्याय की आस में दर-दर भटक रहा है। लेकिन अभी तक कहीं से भी उसे न्याय नहीं मिला। थक हारकर अब पीड़ित ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि पत्नी नहीं मिली तो बेटी और बेटे के साथ वह आत्महत्या कर लेगा।

जानें पूरा मामला

महुआ खेड़ा थाना क्षेत्र के राज विहार कॉलोनी में रहने वाले पीड़ित के घर पर एक पुलिसकर्मी किराये पर रहता था। इस दौरान पुलिसकर्मी का उसकी पत्नी से प्रेम संबंध हो गया। इसके बाद किरायेदार की पत्नी दो बच्चों और पति को छोड़कर पुलिसकर्मी के साथ फरार हो गयी। पत्नी के घर छोड़कर जाने के बाद से ही पीड़ित पति न्याय के लिए थाने से लेकर पुलिस अफसरों के कार्यालयों के चक्कर काट रहा है।

पीड़ित का कहना है कि ढाई साल से न्याय पाने के लिए वह दर-दर भटक रहा है। न्याय तो दूर की बात है, पुलिस के उच्च अधिकारी उसे ही जेल भेजने की धमकी देते हैं। पीड़ित ने रोते हुए कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार आठ मिनट में न्याय दिलाने का दावा करती है।

लेकिन वह तो बीते ढाई साल से पत्नी की तलाश कर रहा है और न्याय पाने के लिए अफसरों के कार्यालयों के चक्कर काट रहा है। लेकिन आज तक उसे कहीं से भी न्याय का आश्वासन नहीं मिला। बच्चों को लेकर वह रोज मर रहा है। लेकिन इसके बाद भी पुलिस का कलेजा नहीं पसीज रहा। परेषान होकर पीड़ित ने अब चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि अब उसकी पत्नी की तलाश नहीं की गयी और साथ ही दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गयी। तो वह बेटे और बेटी के साथ आत्महत्या कर लेगा।

Tags:    

Similar News