Aligarh News: दहेज के भूखे भेड़ियों ने फिर ली एक विवाहिता की जान! लगे ये संगीन आरोप

Aligarh News: जनपद के थाना लोधा क्षेत्र के गांव ताजपुर रसूलपुर में एक विवाहिता की मौत के बाद दहेज हत्या का आरोप लगा है। रविवार को उसका शव फंदे से लटकता मिला।

Update: 2023-07-16 10:03 GMT
दहेज के लिए ससुरालवालों ने की मारपीट, फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव: Photo- Newstrack

Aligarh News: जनपद के थाना लोधा क्षेत्र के गांव ताजपुर रसूलपुर में एक विवाहिता की मौत के बाद दहेज हत्या का आरोप लगा है। यहां 2020 में महेशपुर से 24 वर्षीय गीता की शादी लोधा क्षेत्र के गांव ताजपुर रसूलपुर में हुई थी। रविवार को उसका शव फंदे से लटकता मिला और परिजनों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या का आरोप लगाया है।

बहन ने फोन कर बताया था दहेज के लिए हो रही मारपीट!

मृतका गीता के भाई पंकज ने बताया कि मौत से पहले उसकी बहन ने उसे फोन किया था। बताया था कि ससुराल वाले दहेज की मांग कर रहे हैं। लड़ाई-झगड़ा और मारपीट की जा रही है। इसके बाद भाई ने अपने बहन से कल उसके घर आने का कहा था। आज जब भाई वहां पहुंचा तो बहन की लाश पंखे से लटकी मिली।

पुलिस ने शुरू की मामले की तफ्तीश

गीता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और पुलिस का कहना है कि इसकी रिपोर्ट आने के बाद मामले में कुछ और तथ्य साफ हो जाएंगे। उधर, गीता के परिवार वालों का आरोप है कि शादी के बाद से ही गीता के ससुराल वाले गीता का उत्पीड़न तथा दहेज की मांग करने लगे थे। कुछ दिन बीत जाने के बाद गीता को एक बेटा भी हुआ, लेकिन दहेज उत्पीड़न का मामला दिनोंदिन बढ़ता गया।

उनके मुताबिक गीता ने अपने मायके वालों से संपर्क कर बताया था कि मेरे साथ ससुराल वाले मारपीट तथा मरने के लिए उकसाते हैं। आए दिन मारपीट करते हैं। दहेज की मांग की जा रही है। इसका अंजाम भुगतने के लिए भी धमकी दी जाती है। परिजनों का आरोप है कि ससुराल वालों ने ही गीता को मौत की नींद सुला दिया है और इसे खुदकुशी का रूप देने की कोशिश की जा रही है। गीता के माता-पिता व भाई ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

Tags:    

Similar News