Aligarh News: पुलिस और गोकश के बीच मुठभेड़, गोली लगने से बदमाश घायल

Aligarh News: पुलिस ने आरोपी बदमाश को सिकंद्राराऊ थाना क्षेत्र के पुरदिल नगर में मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है।

Update: 2024-06-07 08:53 GMT

पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में कराया भर्ती (Pic: Newstrack)

Aligarh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में पुलिस और गौकश के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में गौकशी करने वाले आरोपी के पैर में गोली लग गई। वहीं, पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गायों के मिले थे अवशेष

बता दें कि एक दिन पहले यानि कि गुरुवार को ही बहलोलपुर में कुछ गायों के अवशेष मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। जिस पर थाना लोधा में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। इसी घटना में पुलिस ने आरोपी को सिकंद्राराऊ थाना क्षेत्र के पुरदिल नगर में आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। देर रात मुखबिर की सूचना पर गोकश करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रुस्तमपुर अखन स्थित रेलवे ट्रैक के पास चैकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस पार्टी द्वारा एक व्यक्ति को रोके जाने पर पुलिस के ऊपर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। वहीं, पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ में फायरिंग की गई। जिसमें आरोपी को पैर में गोली लगने से घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से अवैध असलहा, नाल में फंसा कारतूस, एक जिंदा कारतूस तथा गोकशी करने हेतु औजार जैसे छुरी, बांका, नुकीली रॉड आदि बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपी का नाम चाहत है।


क्षेत्राधिकारी गभाना शुभेंदु सिंह ने बताया कि गौकशी की घटना संज्ञान में आई थी। जिसमें थाना लोधा में मुकदमा दर्ज किया गया था। वहीं, देर रात पुलिस पेट्रोलिंग के समय गोकशी करने वालों के साथ मुठभेड़ की सूचना प्राप्त होती है। जिसमें कोई भी पुलिसकर्मी को किसी प्रकार की क्षति नहीं पहुंची है। लेकिन आरोपी के पैर में गोली लगी है। इसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उपचार के उपरांत आरोपी गौकश को रिमांड के लिए न्यायालय में पेश किया जाएगा।  

Tags:    

Similar News