Aligarh News: मकान की छत गिरने से छह लोग मलबे में दबे, भारी बारिश के चलते स्कूल बंद

Aligarh News: बारिश की वजह से छत गिरने से एक ही परिवार के छह लोग मलबे में दब गए। साथ ही डीएम ने जिले में एक दिन की छुट्टी की घोषणा की है।

Written By :  Sidheshwar Nath Pandey
Update:2024-09-12 09:21 IST

अस्पताल में भर्ती घायल लोग ( Pic: Newstrack)

Aligarh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में भारी बारिश के चलते डीएम ने स्कूल को बंद करने की घोषणा कर दी है। पिछले 24 घंटे से हो रही भारी बारिश से लोगों का जन जिवन अस्त व्यस्त हो गया है। भारी बारिश के चलते अलीगढ़ के टप्पल थाना क्षेत्र के जैदपुरा गांव में दो मंजिला मकान की छत गिरने से छह लोग मलबे में दब गए हैं। एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गए हैं। इसमें तीन बच्चे और दो महिलाएं शामिल हैं। मौके पर घायलों को मलबे से निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है। 

सोते समय हुआ हादसा

 में भारी बारिश कच्चे मकानों के लिए काल बन गया है। जिले के जैतपुरा गांव में सुखवीर का परिवार बुधवार की रात सो रहा था। इसी दौरान दो मंजिला मकान की छत गिरने से छह लोग मलबे में दब गए। बताया जा रहा है कि घटना सुबह 4-5 के बीच हुई। हादसे में दो बच्चों और तीन महिलाओं को गंभीर चोट आई है। कुल छह लोग छत गिरने से घायल हुए हैं। एक महिला का पैर फ्रैक्चर हुआ है। घायलों को मलखान सिहं जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी को खतरे से बाहर बताया जा रहा है। इस मामले को लेकर सीओ खैर वरूण सिंह ने भी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि घायलों का इलाज जारी है। सभी की स्थिति स्थिर है। 


जिले में स्कूल बंद

अलीगढ़ में पिछले तीन दिन से हो रही बारिश के चलते डीएम ने स्कूल बंद करन के आदेश दिए हैं। जिले में आज सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूल बंद रहेंगे। बारिश को देखते हुए छुट्टी बढ़ाई जा सकती है। पिछले तीन दिन से हो रही बारिश से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गलियों में पानी भर गया है। बाढ़ जैसे हालात नजर आ रहे हैं। लोग घरों में कैद रहने को मजबूह हैं। मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों को एक दिन के लिए बंद कर दिया है। 

Tags:    

Similar News