Aligarh News: बंदरों ने नहीं बल्कि मिल के अधिकारियों ने खाई 35 लाख की चीनी- डॉ. शैलेन्द्र पाल सिंह

Aligarh News: देहली के कौशल कुमार ने कहा कि 4 जून तक आचार संहिता समाप्त होने के बाद साथा चीनी मिल के अध्यक्ष जिलाधिकारी महोदय से गन्ना किसानों का प्रतिनिधि मंडल मिलकर अन्य घोटालों की जांच की मांग करेेंगे।

Update: 2024-05-24 17:20 GMT

Aligarh News (Pic:Social Media)

Aligarh News: साथा चीनी मिल किसान संघर्ष मोर्चा के किसानों ने एटा चुंगी पर विकास नगर में बैठक किया। किसानों ने साथा चीनी मिल पर 35 लाख की चीनी घोटाले पर रोष व्यक्त किया। डॉ शैलेन्द्र पाल सिंह ने कहा कि चीनी मिल पर तीन गोदाम है। जिनमें न कोई जंगला है न ही बंदर के घुसने की जगह। तो बंदरों ने चीनी नहीं खाई बल्कि इसे चीनी मिल के अधिकारियों ने खाया है। इसलिए छोटे कर्मचारियों पर कार्यवाही से घोटाले में लीपापोती की जा रही है। रॉबी ठाकुर ने कहा कि 2021 - 2022 से चीनी मिल में ताला पड़ा है। तो यह चीनी बंदरों के लिए छोड़ी गई थी या प्रबंधक महोदय ने बेच दी। जब कुछ लोगों को हिस्सेदारी नहीं मिली तो यह घोटाला सभी के सामने आ गया।

अकराबाद से डॉ. कृष्णपाल सिंह यादव ने कहा कि इस तरह के अनेक घोटालों के कारण इस चीनी मिल पर ताला पड़ गया। किसान सड़क पर 8 साल से संघर्ष कर रहा है। लेकिन न किसी राजनेता को दिखाई दिया और न ही अधिकारियों को दिखाई दिया। देहली के कौशल कुमार ने कहा कि इस घोटाले की जानकारी होने के बाद किसानों में नाराजगी है। 4 जून तक आचार संहिता समाप्त होने के बाद साथा चीनी मिल के अध्यक्ष जिलाधिकारी महोदय से गन्ना किसानों का प्रतिनिधि मंडल मिलकर अन्य घोटालों की जांच की मांग करेेंगे और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करेंगे। बंटी जादौन ने कहा कि यदि घोटाले में शामिल बड़ी मछलियों पर कार्यवाही नहीं हुई तो लोकसभा चुनाव के बाद एक बैठक कर आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। सड़क पर उतरकर आंदोलन किया जायेगा। बैठक में घनश्याम सिंह, लोकेंद्र सिंह, रवेंद्र सिंह, सत्यवीर कुमार सहित अनेक गन्ना किसान उपस्थित रहे।


Tags:    

Similar News