Aligarh News: पुलिस भर्ती के लिए दौड़ लगा रहे युवकों पर स्विफ्ट गाड़ी चढ़ाई, तीन की मौत

Aligarh News: गोंडा थाना क्षेत्र के गांव नयावास नहर के पास पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे पांच युवकों को स्विफ्ट कार ने रौंद दिया। जिसमें तीन की दर्दनाक मौत हो गई।

Update: 2023-07-24 14:55 GMT

Aligarh News: गोंडा थाना क्षेत्र के गांव नयावास नहर के पास पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे पांच युवकों को स्विफ्ट कार ने रौंद दिया। जिसमें तीन की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो की हालत गंभीर है। मौके पर पहुंची इलाका पुलिस ने घायलों को जिला चिकित्सालय भेजा है।

युवक पुलिस भर्ती के लिए दौड़ लगा रहे थे

घटना गोंडा थाना क्षेत्र के नयावास इलाके की है। बताया जा रहा है कि नयाबास ताजपुर इलाके के युवक पुलिस भर्ती के लिए दौड़ लगा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार स्विफ्ट गाड़ी ने इन युवकों को रौंद दिया। जिसमें 5 युवक घायल हो गए। जिनमें से तीन युवकों ने मौके पर दम तोड़ दिया। जबकि दो घायलों को अस्पताल भर्ती कराया गया है।

अलीगढ़ इगलास क्षेत्राधिकारी डॉ. केजी सिंह ने बताया कि थाना गोंडा क्षेत्र के अंतर्गत सड़क दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई। जिसमें पांच व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए थे। घायलों को जन सहयोग से चिकित्सा के लिए भेजा गया। घायलों का जेएनन मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

Tags:    

Similar News