Aligarh: फरियाद न सुने जाने पर महिला ने उठाया आत्मघाती कदम, खुद को किया आग के हवाले

Aligarh: खैर कोतवाली परिसर में फरियाद लेकर पहुंची महिला ने खुद को आग के हवाले कर दिया। महिला ने शिकायत न सुने जाने पर परिसर के बाहर खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली।

Update: 2024-07-16 10:17 GMT

अलीगढ़ में खैर कोतवाली परिसर में महिला ने किया आत्मदाह (न्यूजट्रैक)

Aligarh News: जिले के खैर कोतवाली परिसर में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया। जब कोतवाली परिसर में जमीनी विवाद की फरियाद लेकर पहुंची महिला ने खुद को आग के हवाले कर दिया। महिला ने शिकायत न सुने जाने पर परिसर के बाहर खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली।

महिला के आत्मदाह करते हुए कोतवाली परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूल गये। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह आग को बुझाया और महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया। जहां महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। 

मिली जानकारी के अनुसार खैर कोतवाली परिसर में मंगलवार को एक महिला जमीनी विवाद की अपनी फरियाद लेकर पहुंची थी। लेकिन फरियाद न सुने जाने पर महिला बेहद निराश हो गयी और कोतवाली परिसर के बाहर खुद को मिट्टी तेल डाल लिया। महिला को शरीर पर मिट्टी का तेल डालते देख परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी मच गयी। जब तक पुलिसकर्मी महिला को बचाने के लिए पहुंचते। महिला ने खुद को आग के हवाले कर दिया।

महिला को जलते देख पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। किसी तरह पुलिसकर्मियों ने आग को बुझाया। जब तक आग को बुझाया गया। महिला गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। महिला को पुलिसकर्मियों ने आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख हायर सेंटर रेफर कर दिया है। महिला के कोतवाली परिसर में आग लगाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देख लोगों की रूह कांप गयी है। पुलिस ने महिला के बेटे को हिरासत में लिया है। 

वहीं महिला द्वारा थाना परिसर में आग लगाए जाने की सूचना मिलते ही एसएसपी समेत पुलिस के उच्च अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए। मौके पर पहुंचे एसएसपी द्वारा थाना परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पीड़ित महिला के बेटे के खिलाफ करवाई किए जाने के निर्देश दिए गए।तो वही पीड़ित महिला से दो लाख रुपये की मांग करने वाले दरोगा के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए। पुलिस मामले में जांच पड़ताल करते हुए कार्रवाई करने में जुटी हुई है।

Tags:    

Similar News