इलाहाबाद हाईकोर्ट:राज्यपाल ने 28 नवनियुक्त अपर न्यायाधीशों को दिलायी शपथ

इलाहाबाद हाईकोर्ट के नए 28 अपर न्यायाधीशों को आज प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। ग्रहण गुरूवार को होगा। समारोह हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश कक्ष के पीछे बने भव्य पंडाल में आयोजित किया गया। जिसमें हाईकोर्ट के मुख्य न्यायमूर्ति गोविन्द माथुर के अलावा तमाम न्यायमूर्ति, न्यायिक अधिकारी, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं उनके परिवारीजन शामिल हुए।

Update: 2018-11-22 16:56 GMT

प्रयागराज: इलाहाबाद हाईकोर्ट के नए 28 अपर न्यायाधीशों को आज प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। ग्रहण गुरूवार को होगा। समारोह हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश कक्ष के पीछे बने भव्य पंडाल में आयोजित किया गया। जिसमें हाईकोर्ट के मुख्य न्यायमूर्ति गोविन्द माथुर के अलावा तमाम न्यायमूर्ति, न्यायिक अधिकारी, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं उनके परिवारीजन शामिल हुए।

यह भी पढ़ें .......गोविन्द माथुर इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने

जिन अपर न्यायाधीशों को राज्यपाल ने शपथ दिलायी है, उनमें न्यायमूर्ति प्रकाश पाडिया, न्यायमूर्ति आलोक माथुर, न्यायमूर्ति पंकज भाटिया, न्यायमूर्ति सौरभ लावनिया, न्यायमूर्ति विवेक वर्मा, न्यायमूर्ति संजय कुमार सिंह, न्यायमूर्ति पीयूष अग्रवाल, न्यायमूर्ति सौरभ श्याम शमशेरी, न्यायमूर्ति जसप्रीत सिंह, न्यायमूर्ति राजीव सिंह, न्यायमूर्ति मंजू रानी चौहान, न्यायमूर्ति करुणेश सिंह पवार, न्यायमूर्ति डा. योगेंद्र कुमार श्रीवास्तव, न्यायमूर्ति मनीष माथुर, न्यायमूर्ति रोहित रंजन, न्यायमूर्ति रामकृष्ण गौतम, न्यायमूर्ति उमेश कुमार, न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, न्यायमूर्ति अनिल कुमार नवम, न्यायमूर्ति राजेंद्र कुमार चतुर्थ, न्यायमूर्ति मोहम्मद फैज आलम खां, न्यायमूर्ति विकास कुमार श्रीवास्तव, न्यायमूर्ति वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, न्यायमूर्ति सुरेश कुमार गुप्ता, न्यायमूर्ति सुश्री घँडिकोटा श्रीदेवी, न्यायमूर्ति नरेंद्र कुमार जौहरी, न्यायमूर्ति राजवीर सिंह व न्यायमूर्ति अजित सिंह शामिल रहे। बता दें कि आज 28 अपर न्यायमूर्तियों के शपथ के साथ हाईकोर्ट में अब तक के सबसे अधिक जजों की संख्या बढ़कर 110 हो गयी है।

यह भी पढ़ें .......देवरिया केस: सीबीआई जांच की मॉनिटरिंग करेगा इलाहाबाद हाईकोर्ट

समारोह के दौरान पंडाल न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं से खचाखच भरा हुआ था। इस मौके पर वरिष्ठ न्यायमूर्ति विक्रम नाथ, न्यायमूर्ति सुधीर अग्रवाल, न्यायूमूर्ति यशवंत वर्मा, न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें .......‎इलाहाबाद हाईकोर्ट : TET परीक्षा में गलत OMR भरने वालो को नहीं मिली राहत

Tags:    

Similar News