Ambedkar Nagar Tornado:अचानक आए बवंडर ने मचाई भारी तबाही, उड़ गए घरों के छप्पर

Ambedkar Nagar Tornado:दो किलोमीटर क्षेत्रफल में एक ऐसा बवंडर आया जिसने देखते ही देखते कई लोगों का आशियाना उजाड़ दिया।

Reporter :  Manish Mishra
Published By :  Shraddha
Update: 2021-06-17 17:24 GMT

अचानक आए बवंडर ने मचाई भारी तबाही

Ambedkar NagarTornado : अंबेडकर नगर (Ambedkar nagar) जिले में बीते तीन दिनों से रुक-रुक कर बरसात (rain) हो रही है। हल्की से लेकर तेज हवाएं भी चल रही है लेकिन गुरुवार को दोपहर बाद बेवाना थाना क्षेत्र के दो गांव के दो किलोमीटर के क्षेत्रफल में एक ऐसा बवंडर (tornado) आया जिसने देखते ही देखते कई लोगों का आशियाना उजाड़ दिया।

अचानक आए इस बवंडर से मकानों पर छाये गए एस्बेस्टस सीट व छप्पर उड़ गए। कई पेड़ उखड़ कर मकानों पर गिर गए जिसके नीचे दबने से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। तूफान का पूरा असर केवल दो गांव के दो किलोमीटर दायरे में ही देखा गया। जानकारी के अनुसार गुरुवार को दोपहर बाद बेवाना थाना क्षेत्र के अशरफाबाद व धौराहरा गांव में अचानक से तेज हवाएं चलने लगी।


ग्रामीण जब तक कुछ समझ पाते तब तक तेज हवाओं की चपेट के आकर उनके घरों के ऊपर लगी एस्बेस्टस सीट व छप्पर उड़ने लगे। इस दौरान आसमान में काला गुबार देखा गया जो काफी दूर से ही देखा जा सकता था। हवाएं इतनी तेज थी कि लोग कुछ भी समझ ही नहीं सके। लगभग 15 मिनट तक रहे इस बवंडर से दोनों गांवो में भारी नुकसान हुआ है। इस बवंडर से अगल बगल गांव के लोग भी दहशत में रहे लेकिन इसका पूरा प्रभाव केवल इन्ही दो गांवो तक ही सीमित रहा। इस सम्बंध में उप जिलाधिकारी अकबरपुर मोइनुल इस्लाम ने बताया कि क्षेत्रीय लेखपाल को नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिये गए हैं।

Tags:    

Similar News