राजभर का सरकार पर हमला, दिया ये बड़ा बयान

राजभर ने कहा सरकार अमीरों के 68 हजार करोड़ रूपये माफ कर सकती है। लेकिन लॉकडाउन में बच्चों की फीस व बिजली का बिल नहीं माफ कर रही है।

Update:2020-07-05 17:25 IST

अम्बेडकरनगर: सुहेलदेव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने प्रदेश सरकार के साथ -साथ केन्द्र सरकार पर भी जमकर हमला बोला है। मऊ जाते समय जिला मुख्यालय पर पंहुचे ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 23 विभागों को बेंच दिया है तथा वे अभी भी सरकारी सम्पत्तियों को बेंचते जा रहे हैं।

पूरे देश पर गुजरातियों का कब्जा- राजभर

ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि पूरे देश पर गुजरातियों का कब्जा हो गया है। सीबीआई , ईडी, आरबीआई जैसे प्रमुख सभी महत्वपूर्ण पदों पर गुजरातियों का ही कब्जा है। बैंको से पैसा लेकर भागने वाले भी गुजराती ही हैं। सरकार अमीरों के 68 हजार करोड़ रूपये माफ कर सकती है। लेकिन लॉकडाउन में बच्चों की फीस व बिजली का बिल नहीं माफ कर रही है।

ये भी पढ़ें- उठाया बड़ा कदम: पर्यावरण को लेकर डीएम, एसपी और विधायक ने दिए ये निर्देश

उन्होंने कहा कि आठ राजनीतिक पार्टियों ने मिलकर भागीदारी संकल्प मोर्चा बनाया है। जो आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। कानपुर के बिकरू गांव में विकास दूबे व उनके गुर्गों द्वारा आठ पुलिस कर्मियों की हत्या पर उन्होंने प्रदेश सरकार पर जमकर प्रहार किया।

सभी सरकारों ने किया विकास दुबे का संरक्षण- राजभर

सुहेलदेव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि जिसको जेल में होना चाहिए था वह बाहर घूम रहा है। जिसके ऊपर साठ से ज्यादा मुकदमें थे वह बाहर कैसे घूम रहा था। घटना के पहले उसने चैबेपुर के थानाध्यक्ष को पीटा था।

ये भी पढ़ें- सबसे सनकी तानाशाह: जो करता था भारतीयों से नफरत, खाता था इंसानी गोश्त

लेकिन उन्होंने घटना को बर्दाश्त कर लिया तथा उच्चाधिकारियों को नहीं बताया। ओम प्रकाश राजभर ने साफ कहा कि प्रदेश में जिसकी भी सरकार रही, सभी ने उसका संरक्षण किया। पुलिस की मिली भगत से ही इतनी जघन्य घटना हुई।

रिपोर्ट- मनीष मिश्रा

Tags:    

Similar News