Amethi: बोलोरो और ट्रक की जोरदार भिड़ंत, 6 लोगों की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

Amethi Accident News: ट्रक और बोलेरो गाड़ी की जोरदार टक्कर में करीब 6 लोगों की दर्दनाक मौक हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं।

Published By :  Shreya
Update: 2022-04-18 02:25 GMT

एक्सीडेंट (फोटो- न्यूजट्रैक)

Amethi Accident News: सुल्तानपुर रायबरेली राष्ट्रीय राज्य मार्ग (Sultanpur Rae Bareli National Highway) पर रविवार देर एक सड़क हादसा हो गया। सड़क हादसे में ट्रक और बोलेरो गाड़ी आमने-सामने टकरा गई। इस भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। बोलोरो सवार सभी लोग बारात जा रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन के अधिकारी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे गए। राहत और बचाव कार्य करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वही घटना में चार लोग बुरी तरह घायल हुए हैं। जिन्हें जिला अस्पताल से लखनऊ (Lucknow) रेफर किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र (Gauriganj Thana Chetra) के बाबूगंज सगरा (Babuganj Sagra) के पास की है। जहां रविवार देर रात ट्रक और बोलेरो में आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। जिसमें बोलेरो गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। उस पर सवार दस लोगो में से 5 की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक ने जिला अस्पताल में दम तोड़ा दिया। मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है। वही चार लोग घायल हुए हैं। जिसमे मुकेश,अनुज, अनिल और लवकुश शामिल है।

मौके पर मौजूद पुलिस (फोटो- न्यूजट्रैक)

क्या है पूरा मामला

चन्द्रिका पुत्र राम अभिलाख निवासी पूरे गनेशलाल ने पुलिस को दिए गए तहरीर में बताया है कि रविवार को समय करीब 11:15 बजे रात को मेरा लड़का अनिल बोलेरो गाड़ी न० UP11 AB5221 से अपने ससुराल से सथियों के साथ वारात जा रहे थे। रास्ते में मौनी बाबा आश्रम के पास जायस की तरफ से ट्रक संख्या up 44 AT 0667 का चालक लापरवाही से चालाता हुआ बोलेरो में विपरीत दिशा से जोरदार टक्कर मार दिया। मेरा बेटा अनिल जिसमें गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में कल्लू, रामबरन व उनका लड़का, कृष्ण कुमार सिंह आदि 6 लोग की मृत्यु हो गई और लवकुश, मुकेश, अनुज गंभीर रूप से घायल हो गये।

जैसे ही घटना की सूचना पुलिस को मिली पुलिस मौके पर पहुंची, जैसे तैसे घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से लेकर अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने यहां सभी घायलों को गंभीर अवस्था में ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया है। मृतकों में चार लोग अमेठी कोतवाली क्षेत्र के गुंगवाछ के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

मामले की कार्रवाई में जुटी पुलिस

पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि नसीरा बाद थाना क्षेत्र से बोलोरो से बारात से आ रहे थे। बाबू गंज सगरा के पास एक ट्रक से बोलोरो की टक्कर हो गई। जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई। वही इस घटना में 4 लोग गंभीर रूप घायल हो गए। घायल उपचाराधीन है। मामले में विधिक कार्यवाही की जा रही है। 

मुख्यमंत्री ने व्यक्त किया शोक, उपचार कराने के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद अमेठी के गौरीगंज क्षेत्र में हुई एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने तथा इस दुर्घटना के प्रभावित लोगों को हर संभव राहत और मदद प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News