Amethi News: समाधान दिवस में पहुंची महिला ने न्याय ना मिलने से लेखपाल पर लगाए गंभीर आरोप, सीडीओ माइक लेकर समझाने में जुटे

Amethi News: महिला का आरोप था कि उसके पड़ोसी सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण कर रहे है। जब से निर्माण कार्य शुरू हुआ तब वह शिकायत कर रही है।;

Update:2025-02-15 16:10 IST

समाधान दिवस में पहुंची महिला ने न्याय ना मिलने का लेखपाल पर लगाए गंभीर आरोप (Photo- Social Media)

Amethi News: उत्तर प्रदेश के जनपद अमेठी में समाधान दिवस में शिकायत लेकर पहुंची महिला न्याय ना मिलने पर जमकर हंगामा काटा। महिला ने स्थानीय राजस्व लेखपाल पर दस हजार की रिश्वत सहित गंभीर आरोप लगाया। महिला को हंगामा करते देख अधिकारियों के हाथ पांव फूल आए। मुख्य विकास अधिकारी माइक लेकर अपनी सीट से महिला के पास आकार उसे न्याय का आश्वासन दिया। तब किसी तहत महिला शांत हुई।

समाधान दिवस में लेखपाल पर महिला ने लगाया आरोप

जिले के अमेठी तहसील में आयोजित समाधान दिवस में तहसील क्षेत्र के भीमी मंगापुर गांव की निवासी राज कुमारी तिवारी शिकायत लेकर समाधान दिवस में आई थी। महिला का आरोप था कि उसके पड़ोसी सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण कर रहे है। जब से निर्माण कार्य शुरू हुआ तब वह शिकायत कर रही है। इसी दौरान हल्का लेकपाल संजीव द्विवेदी ने काम रुकवाने के लिए दस हजार रुपए लिए। कुछ दिन बाद काम फिर शुरू हो गया। जब महिला ने लेखपाल से शिकायत किया तो लेखपाल बोले दस हजार में एक माह काम बंद था।


महिला ने आरोप लगाया कि लेखपाल मौके पर बैठ कर उसका लिंटर डलवा दिया। इस दौरान जब वह शिकायत करने पहुंची तब लेकापाल उसके ऊपर भड़क गए।जब महिला वीडीओ बनाने लगी तो उसका मोबाइल छीन लिए।

शनिवार को महिला जब समाधान दिवस में न्याय के लिए शिकायत लेकर आई तो न्याय ना मिलने से आहत महिला चीखने चिल्लाने लगी। रो रो कर वहां मौजूद अधिकारियों से न्याय मांगने लगी। महिला का रौद्र रूप देख अधिकारियों में हड़कंप मच गया। वहां मौजूद मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल अपनी सीट छोड़ कर माइक लेकर महिला को शांत कराने उसके पास पहुंच गए।

सीडीओ सूरज पटेल ने महिला को न्याय का आश्वासन दिया। वहां मौजूद नायब तहसील दार को नेतृत्व में टीम बना कर तत्काल मौके पर जा कर निस्तारण का निर्देश दिया। तब जाकर महिला शांत हुई।

बंजर जमीन का है मामला

पूरे मामले में एसडीएम अमेठी आशीष सिंह ने मीडिया को बताया कि पिछले समाधान दिवस में यह मामला आया था। तब हमने टीम भेजकर जांच करवाया था। जांच में पाया गया कि इस महिला सहित कई लोगों का घर बंजर जमीन में बना हुआ है। इनके बगल एक आदमी पहले से काबिज था। जिसका का पीएम आवास बन रहा है। पहले से काबिज होने के चलते उसने निर्माण कर लिया। यह चाहती है की उसका निर्माण रुकवाया जाय। जबकि इनको उसके निर्माण से कोई बाधा नहीं है।

Tags:    

Similar News