Amethi: दीदी ने मुंह दिखाई में दुल्हन को दिया आवास का तोहफा, दुल्हन ने किया खुशी का इजहार

Amethi News: स्मृति ईरानी ने दुल्हन को बुलाते हुए कहा कि हे बहू इधर आओ। पहले घूंघट उठाओ तभी मुंह दिखाई का शगुन मिलेगा। स्मृति के इस प्यार से अभिभूत दुल्हन ने घूंघट उठा कर स्मृति ईरानी का अभिवादन किया।

Update: 2023-12-29 14:54 GMT

Union Minister Smriti Irani (Pic:Newstrack) 

Amethi News: केंद्रीय मंत्री स्मृति यू ही नही अमेठी की दीदी बन गई। स्मृति ईरानी हमेशा आम लोगों से सीधे जुड़ने कर रिश्तों की डोर मजबूत करने का प्रयास करती है।शुक्रवार को स्मृति की मुलाकात एक नई नवेली दुल्हन से हो गई। स्मृति ईरानी ने परंपरा का निर्वहन करते हुए सबसे पहले मुंह दिखाई की रस्म अदा की। केंद्रीय मंत्री ने दुल्हन को मुंह दिखाई में एक आवास और नगद धनराशि देकर मुंह दिखाई की रस्म निभाई। केंद्रीय मंत्री का इस तरह प्यार पा कर दुल्हन मुरीद हो गई। दुल्हन ने घूंघट के अंदर से केंद्रीय मंत्री के स्नेह के प्रति खुशी का इजहार किया।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी वृहस्पति वार से अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी में तीन दिवसीय दौरे पर है। दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार को उनका काफिला संसदीय क्षेत्र के पीथीपुर पुर गांव जन चौपाल कार्यक्रम में पहुंचा। वहां लोगों से मिलकर उनका काफिला बीजेपी कार्यकर्ता विवेक मिश्र के घर पहुंचा जहां स्मृति ईरानी ने विवेक मिश्र के यहां लंच किया।

वहां उनकी मुलाकात गांव की एक नई नवेली दुल्हन से हो गई। यूपी के गांवों में जब दुल्हन आती है तो दुल्हन की मुंह दिखाई की परंपरा होती है। स्मृति ईरानी ने इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए रिश्ते की डोर को मजबूत करते हुए दुल्हन को बुला लिया।

स्मृति ईरानी ने दुल्हन को बुलाते हुए कहा कि हे बहू इधर आओ। पहले घूंघट उठाओ तभी मुंह दिखाई का शगुन मिलेगा। स्मृति के इस प्यार से अभिभूत दुल्हन ने घूंघट उठा कर स्मृति ईरानी का अभिवादन किया। मुंह दिखाई की रस्म अदा करने के बाद स्मृति ईरानी ने दुल्हन को शगुन के रूप में कुछ रुपए और एक आवास दिया। शगुन पाकर दुल्हन ने भी अपना फर्ज निभाया।

दुल्हन ने स्मृति ईरानी से आशीर्वाद लिया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री का काफिला आगे बढ़ गया। पीठीपुर से केंद्रीय मंत्री का काफिला धनापुर के लिए आगे बढ़ गया। वहां स्मृति ईरानी ने जन चौपाल में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं से रूबरू हुई। इसके बाद उनका काफिला सरैया दुबान गांव पहुंचा जहां उन्होंने जन चौपाल में लोगों से मुलाकात किया।

Tags:    

Similar News