Aligarh News: बारिश से शहर में भारी जलभराव, नाराज लोगों ने की मेयर के खिलाफ नारेबाजी

Aligarh News: जनपद में भारी बारिश ने नगर निगम के दावों की पोल खोलकर रख दी है। पूरे जनपद में जलभराव की स्थिति जगह-जगह से सामने आ रही है। जिसकी शिकायत करने नगर निगम पहुंचे लोगों ने हंगामा किया।

Update: 2023-07-12 14:04 GMT

Aligarh News: जनपद में भारी बारिश ने नगर निगम के दावों की पोल खोलकर रख दी है। पूरे जनपद में जलभराव की स्थिति जगह-जगह से सामने आ रही है। जिसकी शिकायत करने नगर निगम पहुंचे लोगों ने हंगामा किया। नगर आयुक्त व महापौर मुर्दाबाद के नारे लगाए।

लोगों ने कहा- शिकायत के बावजूद कभी नहीं हुई कार्रवाई

महानगर के नगर निगम कार्यालय में जलभराव की शिकायत लेकर पहुंच रहे लोगों का तांता लग रहा है। उनका आरोप है कि कार्यालयों में ना तो महापौर बैठ रहे हैं। ना नगर आयुक्त, कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती है। लोगों का आरोप है कि कुछ लोगां को छोड़कर सभी अधिकारी भ्रष्ट बैठे हुए है। नगर निगम की लापरवाही के चलते गड्डों में डूबकर कई बच्चों की मौत हो गई। कई मकान गिर गए। जिसके बाद भी नगर निगम मौन धारण किए हुए है।

कई बच्चे नाले में गिरकर हो चुके हैं जख्मी

नगर निगम पहुंचे आरटीआई एक्टिविस्ट पंडित केशवदेव ने कहा कि गली में पानी भरा हुआ है। मेरे दरवाजे पर गंदगी का अंबार लगा हुआ। बदबू आती है। निगम में ना जाने कितने शिकायती प्रार्थना पत्र दे चुका हूं। अभी गली में पूरा पानी भरा हुआ है। कोई सुनवाई नहीं होती है। यहां कोई अधिकारी नहीं सुनता। नगर आयुक्त को पूरा प्रकरण पता है। एक महीने से मेरी पत्नी बीमार है और मेरे चौराहे पर गंदगी है। नगर निगम की लापरवाही के चलते अभी एक बच्चा गड्ढे में डूबकर मर गया था। कई बच्चे नालों में गिरकर जख्मी हो चुके हैं। एक सिपाही पिछले साल अपनी पत्नी को लेकर जा रहा था जो बरसात में नाले में गिर गया था। नगर निगम से बार-बार शिकायत कर रहा हूं। वहां से कूड़े की गंदगी हटाई जाए। लेकिन नहीं हट रही। इनकी घोर लापरवाही है। चार दिन पहले एक बच्चा खत्म हुआ था। इलाके में कितने नाले चोक पड़े हुए है। इतना भ्रष्टाचार हो रहा है। योगी सरकार देख नहीं पा रही है। नगर निगम में कुछ कर्मचारी अच्छे है। बाकी सब भ्रष्टाचारी है।

Tags:    

Similar News