यूपी के 919 हिस्ट्रीशीटर: विकास दुबे ने ऐसे फंसाया, रिकॉर्ड तलाश रही पुलिस

अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद के 919 हिस्ट्रीशीटर पर पुलिस लगातार नजर जमाए हुए हैं और उनकी हर गतिविधि पर भी नजर रखी जा रही है।

Update: 2020-07-08 16:33 GMT

औरैया। बीती 2 जुलाई की रात कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या करने के आरोपी विकास दुबे की खोज अब तेज कर दी गई है। जिसके तहत जनपद औरैया की पुलिस भी सक्रिय दिखाई दे रही है। सूचना मिलने के तत्काल बाद जनपद की सभी सीमाएं सील करते हुए वाहनों की चेकिंग भी कराई गई थी।

कहा जा रहा, फरार विकास दुबे पहुंचा था औरैया

सबसे खास बात यह है कि विभिन्न चैनलों व पुलिस सूत्रों के अनुसार जानकारी मिली है कि जनपद औरैया की सीमा होते हुए कानपुर हत्याकांड का मुख्य आरोपी विकास दुबे यहीं से गुजरा है। मगर इस संबंध में औरैया की पुलिस कोई भी जानकारी देने से इंकार कर रही है। इसके अलावा इसमें यहा भी एक महत्वपूर्ण जानकारी है कि जब उसकी लोकेशन औरैया में दिखाई दी तो इसकी सूचना प्रदेश सरकार को जिला प्रशासन ने ही दी होगी। यदि ऐसा नहीं होता तो अपराधी विकास दुबे की लोकेशन औरैया में कैसे दिखाई देती।

[video data-width="640" data-height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2020/07/VID-20200708-WA0253.mp4"][/video]

यदि जिला प्रशासन लोकेशन देने में अक्षम साबित हुआ होता तो सरकार द्वारा उसके खिलाफ क्या कार्रवाई की गई। मगर औरैया जनपद का जिला प्रशासन लगातार इस बारे में अनभिज्ञता दिखाई देता हुआ नजर आया।

ये भी पढ़ेंः अभी-अभी सभी चैनलों को पुलिस ने घेरा, टीवी पर LIVE सरेंडर की फिराक में विकास दुबे

विकास दुबे की तलाश में यूपी पुलिस

फिलहाल यह मामला बड़ा होता हुआ दिखाई दे रहा है और जनपद की पुलिस इस बारे में कोई भी प्रश्न का जवाब नहीं दे रही है। इसके अलावा यह भी जानकारी मिली है कि फरीदाबाद क्षेत्र के अंतर्गत अपराधी विकास दुबे की लोकेशन दिखाई दी है। इस पर जनपद की पुलिस पूरी तरह से गौर फरमाए हुए हैं और वह अब यह तलाश करने में जुटी हुई है कि विकास दुबे किन रास्तों से होकर औरैया जनपद की सीमा से गुजरा है।

919 हिस्ट्रीशीटरों पर औरैया पुलिस की नजर

इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद के 919 हिस्ट्रीशीटर पर पुलिस लगातार नजर जमाए हुए हैं और उनकी हर गतिविधि पर भी नजर रखी जा रही है। इसके अलावा जो भी अपराधी जनपद में है उनकी भी तलाश की जा रही है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया विकास दुबे की जो लोकेशन औरैया में दिखाई जाने की सूचना प्रकाशित हो रही थी वह पूरी तरह से निराधार है और जनपद में इस प्रकार की कोई भी गतिविधि अब तक नजर नहीं आई है।

रिपोर्टर प्रवेश चतुर्वेदी, औरैया

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News